*आप पार्टी ने आवासहीन परिवारों को भू-अधिकार योजना में पट्टा देने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा*

जन जागृति संगम 
प्रकाश दोसावत
मंदसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आवासहीन परिवारों के लिए भू-अधिकार स्वामित्व योजना चलाई गई है परन्तु मंदसौर जिले के कई पात्र लोगों द्वारा आवेदन करने के उपरान्त भी पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा वास्तविक धरातल पर जांच नही करने के कारण पात्र परिवार भी अपात्र होकर वंचित है।
आम आदमी पार्टी मंदसौर द्वारा जिलाध्यक्ष गंगाराम पाटीदार के मार्गदर्शन एवं जिला संगठन मंत्री विकास सोलंकी,जिला महासचिव विकास अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़ एवं आप नेता सुनील परिहार के नेतृत्व में गांधी चौराहा पर नारे लगाते हुए ,माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम मंदसौर तहसीलदार मुकेश सोनी को ज्ञापन सौंपा।
 ज्ञापन में कहा गया कि आवासहीन परिवारों के ऑनलाईन आवेदन मुख्यमंत्री भू-अधिकार स्वामित्व योजना हेतु दर्ज हुए है,उनकी धरातल पर निष्पक्ष जाँच कराई जाये ।पीड़ित पात्र हितग्राही आवेदन की प्राप्ति लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। पात्र आवासहिन परिवारों को शासन की योजना भू-अधिकार पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए, अन्यथा आम आदमी पार्टी चरणबद्ध रूप से आंदोलन करेंगी। तत्पश्चात अमर शहीद उधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मल्हारगढ़ विधानसभा प्रभारी संजय भेसावल, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह सोनगरा, चैनसिंह सोनगरा, बद्रीभाई नंदावता, सुरेश राठोर नांदवेल, तुलसीराम बामनिया, दौलतराम माली, शहजाद मंसूरी, राजू सेन, मुरलीधर मिश्रा ,जाकिर हुसैन, नासिर शाह, राजेश चौधरी, महेश श्रीमाल, योगेंद्रसिंह चौहान सहित आप पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आवासहीन गरीब लोग मौजूद थे।

अौर पोस्ट देखने के लिए  क्लिक करें 👇
https://kutumbapp.page.link/d6PuNGmQtwg7gDfm9

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*