*12 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334


सिंगोली ।  तहसील क्षेत्र के रतनगढ़ से 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम आलोरी गरवाड़ा में एक किसान के खेत में विशाल काय मगरमच्छ के आ जाने की सूचना मिलने पर वनविभाग रतनगढ़ द्वारा स्थानीय ग्रामीणो की मदद से मगरमच्छ का रैस्क्यू  किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार  शनिवार को  ग्राम आलोरी गरवाडा में नदी किनारे एक किसान के खेत पर मगरमच्छ के आ जाने की सूचना पर वन विभाग कार्यालय रतनगढ़ पर पदस्थ प्रताप लाल गहलोत वन परीक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ के दिशा निर्देश पर वनकर्मियों ने  
तुरंत मौका स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लगभग 12 फीट से भी अधिक लंबे विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।
मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद उसे  वन विभाग के उडनदस्ते (शासकीय वाहन) मे डाल कर गांधीसागर ले जाकर छोड़ा गया। विशालकाय मगरमच्छ की लंबाई 12 फीट एवं वजन लगभग 250 किलो वजनी बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा किए गए विशालकाय मगरमच्छ के रेस्क्यू टीम में बाबूलाल दायना वनपाल परिक्षेत्र सहायक बाणदा, अजय कुमार तोमर वनरक्षक, राकेश वर्मा वनरक्षक, ओमप्रकाश शर्मा सुरक्षा श्रमिक, बालकिशन एवं बबलू वाहन चालक सहित स्थानीय ग्रामीणों का योगदान रहा।
judey👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई