*जावरा में रामनवमी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा : 55 स्वागत मंच , 2 कि.मी. लंबी शोभा यात्रा , 90 ढोल, यात्रा को देखने में लगे 75 मिनट व सड़के फूलों की पंखुड़ियों से आच्छादित*

*जन जागृति संगम न्यूज़*
 *जगदीश राठौर*

रतलाम जिले के जावरा में रामनवमी पर अखंड सनातन धर्म की एकता का प्रतीक राम जी की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। 


2 किलोमीटर लंबी शोभायात्रा दोपहर 3 बजे मालीपुरा से निकाली गई जिसमें 90 ढोल, 11 बग्धिया एवं 55 स्वागत मंच बनाए गए । शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों को 75 मिनट लगे। शोभायात्रा में 12 फीट ऊंची राम जी की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही । श्री हनुमान चालीसा समिति द्वारा आयोजित शोभा यात्रा के पूर्व धर्म सभा हुई 




खाटू श्याम मंदिर के पुजारी कमलेश शास्त्री, योगाचार्य महंत सुधाकर पुरी महाराज, महंत मंगल दास महाराज (रूपनगर ) राष्ट्रसंत नमन वैष्णव (ताल) पंजाबी समाज के ज्ञानी हंसराज सिंह, अकेला हनुमान मंदिर के श्रीश्री हंसराज महाराज एवं सीतारामबाग के संत श्रीश्री 108 रामानंद जी सरस्वती मंचासीन रहे। धर्म सभा में उज्जैन के आचार्य राम स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, अंतरराष्ट्रीय ओजस्वी कवि मुकेश मोलवा एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला ने धर्म सभा को संबोधित किया । 



धर्म सभा समाप्ति के पश्चात करीब 15, हजार से अधिक महिला एवं पुरुष केसरिया परिधान में "एक ही नारा एक ही नाम जय सियाराम जय सियाराम "का उद्घोष करते हुए दिखाई व सुनाई दिए । मठ मंदिर से प्रारंभ ऐतिहासिक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर शाम 7 बजे मठ मंदिर पर समाप्त हुई । शोभा यात्रा की खास बात यह रही कि इस मर्तबा मातृशक्ति की संख्या पिछले वर्ष से दोगुनी रही तो युवक और युवतियों में काफी उत्साह देखा गया ।  


एसडीएम हिमांशु प्रजापति, एसडीओ पुलिस रविंद्र बिलवाल , तहसीलदार श्रीमती लीना जैन व अन्य स्टाफ जुलूस के आगे प्रमुख चौराहों पर अपनी पैनी निगाहों एवं थाना प्रभारी विष्णु दयाल जोशी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से निगरानी करते  रहे । जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय  द्वारा ₹1लाख 38 हजार की लागत से  प्रदत ड्रोन कैमरा व जावरा नगर में सीसीटीवी 98  कैमरे से व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई । जिधर कान लगाओ उधर हर व्यक्ति से यही सुनाई दिया मजा आ गया अच्छी निकली शोभायात्रा ।

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां