*ढाई माह के नवजात का शव कब्र से निकाला! उसकी मां ने ही कर दिया ऐसा काम की?..*.

*जन जागृति संगम न्यूज़*

रीवा। ढाई माह के मासूम की मौत पर पति ने अपनी पत्नी पर मासूम के हत्या का आरोप लगाया है। पति और पत्नी के बीच मोबाइल से हुई बातचीत में पत्नी ने पूरी घटना में अपना हाथ बताया जिसके बाद ऑडियो लेकर पहुंचे पति ने मनगवां थाना में मामले की शिकायत कर दी।  पुलिस ने सोमवार को मामला पंजीबद्ध कर मंगलवार को एफएसएल टीम को मौके में बुलाकर कार्रवाई शुरू की और क्रब खुदवाकर मासूम बालक के शव का अवशेष बाहर निकलवाया। कब्र से निकले अवशेष को पीएम के लिए भेजा गया है। वहीं मनगवां पुलिस की एक टीम पति की पत्नी से पूछताछ के लिए सीधी भेजी गई है। बहरहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही मासूम की मौत के कारणो से पर्दा उठ सकेगा।

भाई को दस लाख रुपए देने से नाराज थी पत्नी
घटना के संबंध में मनगवां थाना प्रभारी आर.के गायकवाड़ ने बताया कि मनगवां बस्ती वार्ड क्रमांक 7 निवासी प्रकाश गुप्ता ने अपनी पत्नी प्रिया गुप्ता के ऊपर मासूम का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जनवरी माह में मासूम नवजात की मौत हुई थी। पति ने बताया कि वह उत्तराखंड में टाटा मोटर्स में नौकरी करता है, अपने भाई को उसने दस लाख रुपए दिए थे, जिससे उसकी पत्नी नाराज थी, और गुस्से में आकर उसने  मासूम बेटे की गला दबाकर जान चली गई। बताया गया कि पति और पत्नी के बीच फोन से हुई बातचीत में पत्नी ने पूरी घटना कबूली। जिसकी पति ने ऑडियो रिकार्डिंग की थी । जिसके बाद ऑडियों रिकार्डिंग के साथ पुलिस थाना में पति ने शिकायत की थी।
क्राइम ऑफ सीन यूनिट ने जुटाए साक्ष्य
करीब ढाई माह पूर्व मृत हुए मासूम के शव को कब्र खोदकर निकाला गया। इस दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट के प्रभारी डॉ.आर.पी शुक्ला, मनगवां एसडीओपी कृपाशंकर द्विवेदी, मनगवा तहसीलदार दीपिका पाव सहित मनगवां थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा। कब्र से मृत मासूम के सिर और हाथ के अवशेष निकालकर उसे परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखवाया गया है।

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां