*धनराज धनगर आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपी पंचायत सचिव ग्राम दौलतपुरा प्रेमचंद माली गिरफ्तार, पुलिस थाना जावद की कार्यवाही*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम ऐप पर 

https://kutumbapp.page.link/RG3VQbFbR6CUUXtD7


पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम जावद द्वारा दिनांक 25.04.2023 को मृतक धनराम धनगर द्वारा आत्महत्या प्रकरण में मृतक को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाले फरार दौलतपुरा पंचायत सचिव प्रेमचंद माली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम ऐप पर 

https://kutumbapp.page.link/RG3VQbFbR6CUUXtD7

घटना का संक्षिप्त विवरण – मृतक धनराज के परिजनों ने थाना जावद पर सूचना दी कि धनराज धनगर की मृत्यु जहरीला पदार्थ खाने से दौरा में इलाज जिला अस्पताल नीमच में हो गई है सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर नीमच व जावद के पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल नीमच पहुंचे जहां तत्काल मर्ग क्रमांक 22/23 धारा 174 जा.फौ.का कायम कर मर्ग की प्रारंभिक जांच कर परिजनों के कथन लेकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं मृतक का शव परिक्षण कराया गया ।मृतक द्वारा मृत्यु के पूर्व वीडियो बनाकर वायरल कर अनावेदक प्रेमचंद्र पिता बाबूलाल माली निवासी अठाना (सचिव दौलतपुरा पंचायत जाट) पर खेत खरीदने के नाम पर 25-30 लाख रुपये लेकर मृतक से धोखाधड़ी करना पाया गया।प्रथम दृष्ट्या आरोपी द्वारा रुपए वापस ना देने से प्रताड़ित होकर मृतक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करना पाया गया इस पर तत्काल आरोपी प्रेमचंद माली के विरुद्ध अपराध क्रमांक 151 धारा 306 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर भेजी गई थी। जिन्होंने मध्यप्रदेश व राजस्थान में प्रेमचंद के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी सायबर सेल व मुखबिर तंत्र के सहयोग से 26 अप्रैल 2023 को देर रात प्रेमचंद माली को कनेरा घाट से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सराहनीय भूमिका – उक्त महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर, सउनि विरेंद्र सिंह बिसेन, प्र.आर. सौरभ सिंह ,प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह, आर.रविन्द्र पाटीदार, आर.संतोष, आर. प्रह्लाद जाट, महिला आर. कांता गरवाल एवं सायबर सेल से प्रआर प्रदीप शिन्दें, आर. लखन प्रताप सिंह एवं आर. कुलदीप सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*