Delhi Wrestlers Protest: पहलवानों के मुद्दे को नजर अंदाज कर रही दिल्ली पुलिस ! स्वाति मालिवाल ने नोटिस भेजकर पूछा- 'क्यों दर्ज नहीं हुई FIR '

*जन जागृति  संगम  न्यूज़*

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम ऐप पर 

https://kutumbapp.page.link/RG3VQbFbR6CUUXtD7

दिल्ली महिला आयोग को थाने से मिला ये जवाब

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जो नोटिस दी है, इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि दिल्ली महिला आयोग को भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की ओर से महिला पहलवानों के यौन शोषण की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद आयोग ने 21 अप्रैल 2023 को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. जब इस मामले को लेकर पुलिस थाने से पूछा गया कि इस क्या कार्रवाई हुई तो मौजूदा समय तक एफआईआर न दर्ज होने की सूचना प्राप्त हुई.

बजरंग पूनिया ने क्या कहा?

दिल्ली महिला आयोग के नोटिस में कहा गया है कि उनकी तरफ से सोमवार के दिन तक इस मामले पर कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात कही गई. एसएचओ की ओर से सोमवार तक भी एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन न मिल सका, जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग की तरफ से पुलिस को नोटिस दी गई है. वहीं पहलवानों के यौन शोषण आरोप के मामले में दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक चर्चाएं फिर से तेज हो चुकी है. एक बार फिर से बजरंग पूनिया सहित कई रेसलर्स दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी से कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.

'महिला की सुरक्षा से जुड़ा सवाल'

बता दें कि महीनों पहले इस मामले को लेकर महिला पहलवानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया था. इसके बाद उन्हें इस मामले पर कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया था लेकिन कार्रवाई न होने की वजह से एक बार फिर पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग की तरफ से भी पुलिस को नोटिस भेजते हुए इसे महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा हुआ बेहद गंभीर विषय बताया है. अब देखना होगा कि इस मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ और दिल्ली पुलिस का क्या रुख होता है.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु