*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों ने नवीन व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक औद्योगिक भ्रमण किया। व्यावसायिक शिक्षा के आईटी एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड के विद्यार्थियों ने आज नीमच के समीप स्थित CHIMES AVIATON ACADEMY में संचालित पायलट प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर अपने करियर सपनों को नई दिशा दी। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पायलट प्रशिक्षण की प्रक्रिया, विमान की संरचना, एविएशन क्षेत्र में प्रयुक्त आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा प्रशिक्षण के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। अकेडमी के प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को एविएशन सेक्टर में उपलब्ध करियर अवसरों, आवश्यक योग्यता एवं तकनीकी कौशल के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। ✈️ विमान को नज़दीक से देखने और प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत रोमांचक अनुभव रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने ज्ञान में वृद्धि की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें