*जावरा में दो ट्रकों के बीच फंसी चलती कार:लोगों ने एक घंटे की मशक्कत कर निकाला, सुरक्षित बचे नीमच के दंपती*

*जन जागृति संगम न्यूज़*



जावरा मंदसौर फोरलेन पर परवलिया डेरा पर शुक्रवार को एक कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सवार दंपती बिल्कुल सुरक्षित हैं। पत्नी को हल्की चोटें आई हैं, जबकि पति ठीक है। 

ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

ट्रक के पीछे कार चल रही थी, इसी दौरान पीछे से तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस कर पिचक गई।
नीमच निवासी रितेश पिता मांगीलाल व पत्नी प्रियंका कार में सवार होकर नीमच की ओर जा रहे थे। इस दौरान परवलिया डेरा के यहां स्पीड ब्रेकर पर उनके आगे चल रहे ट्रक की स्पीड कम हुई, तो उन्होंने भी कार की स्पीड स्लो कर ली। इस दौरान अचानक पीछे से तेज स्पीड में आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई। कार में सवार दंपती भी कार के अंदर ही फंस गए। कार की हालत देख कर सभी को लगा कि कार में सवार लोग अंदर ही दब कर मर गए होंगे। कार में पीछे की तरफ कोई सवार नहीं था। दोनों आगे बैठे थे।
पुलिस ने जावरा अस्पताल भेजा
पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से 1 घंटा मेहनत करने के बाद दंपती को बाहर निकाला व जावरा सरकारी अस्पताल भेजा। प्रियंका को चोट आई है, वहीं प्रीतेश को मामूली खरोंच लगी। दोनों को प्राथमिक इलाज दिया गया। दुर्घटना के चलते करीब 1 घंटे तक एक लेन का रास्ता बंद रहा। उसके बाद पुलिस ने मौके से कार को को हटवाया व यातायात को फिर से बहाल किया। लापरवाह ट्रक चालक पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु