*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉तेंदुए का शिकार करने वाले 02 आरोपीगण की जमानत खारिज* *👉सांप के काटने से 11 वर्षीय बालक की मौत *👉मनासा पुलिस को मीली सफलता 88 लीटर अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त दो आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज*


और अधिक खबरें देखें जुड़े 👇 

*तेंदुए का शिकार करने वाले 02 आरोपीगण की जमानत खारिज*
नीमच। सुश्री संध्या मरावी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नीमच द्वारा तेंदुए का शिकार करने वाले 02 आरोपीगण (1) छितर पिता देवीलाल भील, उम्र-50 वर्ष एवं (2) मदन पिता जोधा भील, उम्र-48 वर्ष, दोनों निवासी-ग्राम हाथीपुरा, तहसील सिंगौली, जिला नीमच का जमानत आवेदन निरस्त किया गया। एडीपीओं श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 21.07.2023 को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही मानसुन गश्त के दौरान ग्राम डाबी स्थित नार्सिंग माता मंदिर के पास बने कुए पर तेंदुए की लाश मिली, जिस पर से वन विभाग द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया। वन परिक्षैत्र अधिकारी रतनगढ़ श्री पी. एल. गहलोत द्वारा संकटग्रस्त प्रजाति के प्राणी तेंदुए के शिकार के संबंध में सुक्ष्मतापूर्ण विवेचना करते हुए डॉग स्क्वाड की सहायता से दोनों आरोपीगण का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से शिकार किये जाने वाले फंदे व अन्य औजारों को जप्त कर न्यायालय में आरोपीगण को पेश किया, जहां से उन्हे दिनांक 7 अगस्त, 2023 तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए दोनों आरोपीगण द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर अभियोजन की ओर से श्री रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा जमानत आवेदन का घोर विरोध किया गया एवं आरोपीगण को जमानत न दिये जाने संबंध में वन परिक्षैत्र अधिकारी रतनगढ़ श्री पी. एल. गहलोत का प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन को खारिज किया गया
____

जावद समीप सांप के काटने से 11 वर्षीय बालक मोहित नायक निवासी रूपपुरा की मौत, जावद थाना क्षेत्र का मामला, परिजनों के आरोप स्कूल टीचर ने अपने घर पर घास उखाड़ने भेजा बच्चों को तभी हुआ हादसा, शव रखकर जावद में परिजनों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग...
___

दिनांक 27.07.2023
*मनासा पुलिस को मीली सफलता
88 लीटर अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त
दो आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज*

पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री अमित तोलानी, द्वारा जिले में नशे से मुक्ति के तहत सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हैतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
श्री एस.एस. कनेष व एसडीओपी महोदय मनासा सुश्री यशस्वी शिंदे के निर्दशन
में उपनिरीक्षक निलेश सोलंकी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस ने दो अलग
अलग स्थानो से 44-44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त कर दो आरोपी के
विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
दिनांक 27.07.2023 को प्रआर प्रदिप तिवारी को उनके मुखबिर से सूचना
कोटडा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर
जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी घनष्याम पिता
मांगीलाल मेघवाल उम्र 40 साल नि0 बनी के कब्जे से दो केनो में भरी 44
लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त की गयी तथा आरोपी के विरूध्द प्रकरण
दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार दिनांक 27.07.2023 को प्रआर जितेन्द्र राडोदिया को उनके
मुखबिर से सूचना दुरगपुरा बनी रोड पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भटटी की
कच्ची शराब लेकर जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी
नरेन्द्र सिंह पिता मनोहरसिंह राजपुत उम्र 32 साल नि0 बनी के कब्जे से दो
केनो में भरी 44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त की गयी तथा आरोपी के
विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम प्रआर प्रदिप तिवारी, प्रआर जितेन्द्र राडोदिया की सराहनीय भुमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*