*राज्य सीमा के नाके पर संदिग्ध 30 लाख रुपये नगद जब्त, नीमच महू रोड निवासी व्यक्ति गिरफ्तार*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
27/09/2023
विनोद गोठवाल(जन प्रहरी न्यूज) 

चित्तौड़गढ़,  राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर लगे पुलिस चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस व एन.सी.बी. जोधपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुजरात के जुनागढ़ निवासी जिग्नेश कोठिया से कार में 30 लाख रूपये नगद ले जाते हुए जब्त किए है।

पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर मध्यप्रदेश राजस्थान बोर्डर पर अवैध गतिविधियों पर निगरानी हेतु एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई सुरज कुमार मय जाब्ता कानिस्टेबल रणजीत, रामचन्द्र व सुमित द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर मध्यप्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनो की चैकिंग हेतु एन.सी.बी. जोधपुर के साथ संयुक्त नाकाबन्दी की जा रही थी।
नाकाबन्दी के दौरान नीमच एमपी की तरफ से एक मारूती सुजुकी अर्टिका कार आई, जिसमे एक व्यक्ति बैठा था, जिसे एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा रूकवाया। कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की बिच वाली सीट पर एक प्लास्टिक का थैला पड़ा हुआ मिला। जिसके बारे मे पुछने पर कार चालक जिग्नेशभाई कोठिया ने अपना थैला होना बताया व थैले मे पैसे होना बताया। थैले को पुलिस ने कब्जे में लेकर थैले को खोलकर देखा तो उसके अन्दर 500, 200, 100, 50 रूपये के नोट होकर काफी रूपये होना पाये गये। उक्त रूपयों के बारे मे कार चालक गुजरात के वडल, पुलिस थाना तालुका जिला जुनागढ़ हाल मध्यप्रदेश के म.न. 50ए, उदय विहार महु रोड़ नीमच निवासी 36 वर्षीय कोठिया जिग्नेशभाई पुत्र प्रवीणभाई पटेल से पुछने पर उन्होनें कोई संन्तोषप्रद जवाब नही दिया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा इतनी मात्रा मे रूपये अपने कब्जे मे रखना संदिग्ध होने से रूपयों से भरे थैले में रखे नोटो की गिनती की गई तो कुल 30,00,000/- रूपये (30 लाख) भारतीय मुद्रा होना पाये गये। कोठिया जिग्नेशभाई को डिटेन कर संदिग्ध 30 लाख रुपयों को जब्त किया गया। मामले में अग्रिम अनुसधांन जारी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु