*गंगापुर सिटी स्टेशन पर 7 लाख कीमत का 9 किलो चांदी पकड़ा गया*


जन जागृति संगम न्यूज़ 

 
और अधिक पोस्ट देखें 
प.म.रेल,कोटा 29 अक्टूबर,2023

कोटा। मंडल से स्टेशनों एवं यात्री गाड़ियों में रेल सुरक्षा बल के जवान लगातार मुस्तैदी से कार्य करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाये हुए है इसी क्रम में शनिवार को आरपीएफ आउट पोस्ट गंगापुर सिटी के आरक्षक विक्रम, विशेष ख़ुफ़िया शाखा गंगापुरसिटी द्वारा जीआरपी गंगापुर सिटी के साथ संयुक्त चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 05914 आगरा फोर्ट-कोटा पेसेंजर के गंगापुरसिटी स्टेशन आगमन पर एस-02 में कोच में लाल रंग बैग के साथ एक संदिग्ध यात्री दिखा जिससे जवानों ने बैग चेक कराने को बोला परन्तु उसने बैग चेक कराने से मना किया। जिसे पूछताछ व आगे की जांच हेतु जीआरपी थाना गंगापुरसिटी ले जाया गया जहां पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता भोजराज, उम्र-33 वर्ष निवासी-करौली राजस्थान बताया व बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुल 121 जोड़ी चांदी की पायजेब वजन 09.406 किग्रा जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 7,05,000/-(सात लाख पांच हजार) रूपये पाया गया जिस संबंध में उक्त व्यक्ति कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में जीआरपी थाना गंगापुरसिटी के सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद मीणा द्वारा उक्त समान को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध इस्तगासा नंबर 02/2023 धारा 102 सीआरपीसी कायम किया गया।

रोहित मालवीय
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
 / *जनसम्पर्क अधिकारी,कोटा*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*