*कलेक्‍टर श्री जैन ने किया क्रिटीकल मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण मतदाताओं से चर्चा कर, निर्भिक होकर मतदान करने की दी समझाईश*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

*नीमच*

*डॉ बबलु चौधरी*


 11 अक्‍टूबर 2023, कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया ,एसडीएम श्री पवन बारिया व अन्‍य अधिकारियो के साथ मनासा क्षैत्र के क्रिटीकल मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं से चर्चा कर, उनसे निर्भिक होकर मतदान करने की समझाईश दी। कलेक्‍टर श्री जैन ने बुधवार को मनासा विधानसभा क्षैत्र के मतदान केन्‍द्र क्रं.61 शिवपुरी धर्मशाला पूर्बिया मोहल्‍ला मनासा एवं मतदान केन्‍द्र क्रं.62 सामुदायिक भवन पूर्बिया मोहल्‍ला मनासा का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में मतदाता राकेश व बाबूलाल के परिवारजनों से चर्चा कर, उनसे विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्भिक होकर मतदान करने की समझाईश दी। 


कलेक्‍टर श्री जैन ने एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे श्री बाबूलाल एवं राकेश के परिजनों के साथ जमीन विवाद का निपटारा करें, और जमीन विवाद को लेकर राकेश व बाबूलाल के परिवारजनों को धमकाने वालों के विरूद्ध प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही करने करें। कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में आगंनवाडी केन्‍द्र का निरीक्षण कर, बच्‍चों को प्रदाय किए जा रहे, भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली। उन्‍होने आंगनवाडी केन्‍द्र में बच्‍चों की सख्‍ंया, उपस्थिति के बारे में भी पूछा। 
      कलेक्‍टर ने पूर्बिया मोहल्‍ले में धरमपुरी धर्मशाला में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र भवन को दुरूस्‍त करवाने के निर्देश भी दिए। इस भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर श्री जैन ने शा.उ.मा.वि. पडदा में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र केमांग 25, शा प्रा विदयालय भाटखेडी में स्‍थापित मतदान केन्‍द्र क्रमांक-42, शासकीय हाईस्‍कूल भाटखेडी में मतदान केन्‍द्र क्रमांक-43, 44, 45 एवं 46 का निरीक्षण कर मतदान केन्‍द्रों में उपलब्‍ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित मतदाताओं से चर्चा कर, उन्‍हे मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*