*आप ने परिवहन विभाग की अवैध वसूली के सम्बन्ध में केंद्रीय चुनाव आयोग को ऑनलाइन की शिकायत प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन-नवीन कुमार अग्रवाल*

*जन जागृति संगम न्यूज़*


नीमच/मंदसौर। पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भी मध्यप्रदेश में 40 अंतरराज्यीय परिवहन जांच चौकियों पर निर्बाध रूप से चुनावी चंदा खुलेआम प्राइवेट लठेतो के दम पर एकत्र किया जा रहा है और सम्बंधित जिला प्रशासन द्वारा इन अंतर्राज्यीय जाँच चौकियों से न अवैध वसूली रोकी जा रही है और न ही वहां तैनात प्राइवेट लठेतो  को हटाया जा रहा है जिससे कैसे निष्पक्ष चुनाव सम्बंधित चेकपोस्टों के जिलों में संपन्न होंगे उक्त आरोप लगाते हुए आज आम आदमी पार्टी के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने केंद्रीय चुनाव आयोग को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है जिसकी निराकरण की दिनांक आयोग ने 18 अक्टूबर दी है। 
       अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शिकायत में हमने उल्लेख किया है की मध्यप्रदेश में वर्तमान में 40 अंतर्राज्यीय परिवहन चेक पोस्टों पर प्रतिदिन वाहनों के डाक्यूमेंट्स पूर्ण होने एवं अंडरलोड वजन होने पर भी चुनावी चंदे के रूप में प्रत्येक वाहन से टायर संख्या के मान से 500 से 5000 रूपये अवैध वसूली कर प्रतिदिन लगभग 20 करोड़ रूपये की अवैध वसूली परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियो एवं राजनेताओ के संरक्षण में हो रही है और इनके द्वारा पोषित निजी लठैत जो की प्रत्येक जाँच चौकी पर 30 से 40 की संख्या में है द्वारा निर्बाध रूप से की जा रही है. जिससे प्रतीत  होता है की चुनाव आयोग भी इतने उच्च स्तर पर जो चुनावी चंदा इनके द्वारा किए जा रहा है उसके ऊपर कोई नियंत्रण नहीं कर पा रहा है. जिससे स्वतः प्रमाणित होता है कि आयोग कैसे स्वच्छ चुनाव करवा पाएंगे।
        अग्रवाल ने कहा कि शिकायत के माध्यम से हमने मांग की है कि तुरंत इन जाँच चौकियों से वर्तमान में पदस्थ अधिकारियो को हटाकर आयोग द्वारा इन चेकपोस्टों पर नियुक्ति की जाकर सम्बंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की जवाबदेही तय कर इस चुनावी चंदे पर रोक लगाकर चेक पोस्टों से  प्राइवेट लठेतो को हटाया जावे। तभी निष्पक्ष चुनाव संपन्न होंगे, अन्यथा आयोग का निष्पक्ष चुनाव एवं ईमानदारी से चुनाव करवाने का सपना सपना ही रहेगा। 
        अग्रवाल ने कहा कि हम निरंतर 2013 से नयागांव चेकपोस्ट के साथ ही प्रदेश की अन्य चेक पोस्टों की अवैध वसूली के खिलाफ संघर्ष कर रहे है और इस संघर्ष में हम फर्जी पुलिस केस में 8 दिन जेल की सलाखों के पीछे भी रहे है, लेकिन हम न झुकने वाले है न डरने वाले है हम निरंतर अपना संघर्ष जारी रखेंगे और इस संघर्ष के कारण ही 2015 में प्रदेश की चेकपोस्टों पर चलने वाले अवैध होलोग्राम युक्त स्टिकर का चलन बंद हुआ और 16 अवैध चेकपोस्ट जो बिना राजपत्र में प्रकाशित हुए चल रहे थे बंद हुए और अभी हाल में ही 8 चेक पोस्ट और बंद किये गए है बाकी का परिवहन विभाग ने दिसंबर तक बंद करने का वादा किया है और नहीं होने तक इस भ्रष्टाचार को बंद करने का संगर्ष जारी रहेगा और इसे बंद करवाकर  ही दम लेंगे। 


      डॉ.प्रकाश दोसावत
     जिला मीडिया प्रभारी
 आम आदमी पार्टी मंदसौर
     94248 12095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*