*नीमच में 20 राउंड, मनासा में 18 राउंड और जावद में 16 राउंड में होगी मतगणना, काउंटिंग अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

  
नीमच। आगामी 3 दिसंबर को नीमच विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने हैं जिसको लेकर मतगणना के लिए शहर के पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है जहां 3 तारीख को सुबह से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसको लेकर आज रविवार को जिला पंचायत सभागार में कलेक्टर दिनेश जैन की उपस्थिति में मतगणना अधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉक्टर पाटीदार द्वारा संपन्न कराया गया है कलेक्टर दिनेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य होने जा रहा है जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी उसमें एक काउंटिंग सुपरवाइजर एक काउंटिंग असिस्टेंट और एक माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति भी की गई है आज उपरोक्त सभी लोगों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है आगामी 2 तारीख को पुनः सभी को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर पाटीदार द्वारा ईवीएम मशीन से कैसे काउंटिंग की जाती है पोस्ट वॉलेट की गिनती कैसे की जाएगी कितने तरह के प्रोफार्मा भरे जाते हैं पूरी प्रक्रिया यहां बताई जा रही है और एजेंट को किस प्रकार की चीज दी जानी है की जानकारी भी यहां प्रशिक्षण में दी गई है इस कार्य में ग्रुप सी व डी के ऑफिसर भी लगाए गए हैं एआरओ और रिटर्निंग ऑफिसर भी यहां प्रशिक्षण में मौजूद है जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है कलेक्टर दिनेश जैन ने बताया कि नीमच विधानसभा क्षेत्र में 20 राउंड में मनासा विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में और जावद विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड में मतगणना का कार्य किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*