*चातुर्मास पूर्ण हुआ लेकिन हमें धर्म आराधना पर विराम नहीं लगाना - प्रवचन कार श्री रविंद्र मुनि जी*


*जन जागृति संगम न्यूज़* 
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
94254 90641



गौरव प्रखर वक्ता प्रवचनकार श्री रविन्द्र मुनि जी म.सा.नीरज का पांच माह का ऐतिहासिक एव यशस्वी चार्तुमास सम्पूर्ण कर दिवाकर भवन से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के श्रावक एवं श्राविकाओ के द्वारा जग में चमके जैन दिवाकर नभ में चमके जैन दिवाकर के गुंजायमान नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह  के रूप में पहाड़िया रोड स्थित लुक्कड़ आराधना भवन पर हुआ 



जहा पहुच कर चल समारोह धर्म सभा में परिवर्तित हुआ। धर्म सभा को संबोधित करते हुआ गुरुदेव ने फ़रमाया की चार्तुमास सम्पूर्ण हुआ है लेकिन हमें धर्म आराधना पर विराम नहीं लगाना है प्रतिदिन देव गुरु धर्म पर आस्था रखते हुआ धार्मिक कार्य को गति प्रदान कर जिन शासन का परचम लहराना है शांति पाठ के पश्चात पूज्य गुरुदेव द्वारा मंगलपाठ प्रदान किया। पूज्य गुरुदेव रविन्द्र मुनि जी के पवन सानिध्य एवंम श्री संघ के तत्वाधान में दोपहर 03 बजे मालव केसरी पूज्य गुरुदेव सोभाग्यमल जी म.सा. के सुशिस्य श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनि जी म.सा.की आज्ञानुवर्ती उपप्रवर्तनी सुमन प्रभा जी म.सा. के सानिध्य में दीक्षा अंगीकार कर संयम पथ की और अग्रसर होने वाली चिंचवड पुना निवासी दिक्षार्थी बहन मुमुक्षु अंकिता लुनिया की चोविसी एवं गोद भराई का आयोजन लुक्कड़ आराधना भवन पर रखा गया।  जैन दिवाकर महिला मंडल, बहु मंडल, बालिका मंडल ने उत्साह पूर्वक चोविसी को सफल बनाते हुआ दिक्षार्थी बहन की गोद भराई रस्म के साथ यशस्वी संयमी जीवन की मंगलकामनाये की । प्रभावना का लाभ महेंद्र  बग्गाणी श्रीसंघ नागोला राज. एवं महेंद्र  खारीवाल श्री संघ बडा मुहा (राजस्थान). ने लिया।

और अधिक पोस्ट जानकारियाँ देखें जन जागृति संगम एप पर 👇
लेटस्ट लिंक खबरे देखें 👇

विडियो वर्ड न्यूज़ देखें 👇
संदेश सुविचार दर्शन शुभकामनाएँ विडियोज देखें 👇
दिलचस्प भक्तिपूर्ण आलौकिक आध्यात्मिक प्रेरक प्रसंग विडियोज देखें 👇
संगम न्यूज WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/KPs2dypSclR7LBvixlAPp9

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*