वन विभाग ने एक जेसीबी को जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

 सिंगोली।
वन परिक्षेत्र रतनगढ़ के अंतर्गत ग्राम डाबड़ा कला में वन विभाग को एक जेसीबी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को  वन मंडलाधिकारी एस के अरोंदे, उप वन मंडलाधिकारी दशरथ अखंड के निर्देशानुसार एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पी एल गहलोत के मार्गदर्शन में सोमवार शाम बीट डाबड़ा कला के कक्ष क्रमांक पी173 में अवैध रूप से झाड़ियों की सफाई करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने एक जेसीबी मशीन क्रमांक आरजे 09 EA/4766 को जप्त कर दो आरोपियों बंशीलाल पिता घिसा लाल तेली निवासी डाबड़ा कला व कमलेश पिता उदय राम बलाई निवासी फत्ताखेड़ी को गिरफ्तार कर प्रकरण क्रमांक 3388/21 दिनांक 27/11/2023 पंजीबद्ध किया है।
उक्त कार्यवाही में राजेंद्र कुमावत  परिक्षेत्र सहायक उमर, मांगीलाल प्रजापति परिक्षेत्र सहायक बाणदा, बी एल दायना परिक्षेत्र सहायक ताल, बीट गार्ड निरंजन पराशर, मदनलाल धनगर, सदाशिव धाकड़, सुरक्षा श्रमिक जमना लाल धाकड़ एवं बालकिशन की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*