*मतगणना के दिन जैन कॉलेज व लॉ कॉलेज में रहेगी पार्किंग व्‍यवस्‍था* *स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334



मन्दसौर:- सुशासन भवन स्थित सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाल सिंह चौहान उपस्थित थे बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों से चर्चा की गई चर्चा के दौरान बताया कि मतगणना शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में प्रथक प्रथक 8 कक्ष में 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना हेतु सलंग्न गणन अभिकर्ताओं निर्वाचन अभिकर्ताओं के मोबाइल प्रथम सुरक्षा घेरे के बाहर (श्रीकोल्ड चौराहे मंदसौर एवं जैन कॉलेज मंदसौर) में जमा करवाने हेतु सशुल्क व्यवस्था की जाएगी 


मतगणना के दिन जैन कॉलेज एवं लॉ कॉलेज में पार्किंग व्‍यवस्‍था रहेगी। उम्मीदवार व मुख्य अभिकर्ता के फोन के लिए प्रवेश द्वार के पास मोबाइल रखे जाने हेतु कम्युनिकेशन रूम की व्यवस्था कि गई है। इसी परिसर में प्रत्येक विधानसभा कि लिए दो-दो रूम के मान से कुल 8 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। जिन में मतदान उपरांत ईवीएम को रखा गया है। यह स्ट्रांग रूम 3 दिसंबर को प्रातः 7 बजे अभ्यर्थियों तथा प्रेक्षक महोदय की उपस्थिति में खोले जाएंगे। प्रत्येक मतगणना कक्ष में ईवीएम के मतों की गणना हेतु साथ-साथ टेबल रखी गई है। एक कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी तथा दूसरे कक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी व्यवस्थाएं देखेंगे। रिटर्निंग अधिकारी की कक्ष में एक टेबल पर डाक मतपत्र तथा ईटीपीबीएस मत पत्रों की गणना होगी। मतगणना परिसर में प्रवेश हेतु श्री कोल्ड चौराहे से परिवर्तित मार्ग पर वाहनों का प्रवेश रहेगा। यहां से पैदल होते हुए मतगणना स्थल पर अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता पहुंचेंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। संपूर्ण मतगणना परिसर की सीसीटीवी तथा वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। मतगणना समाप्ति एवं परिणामों की घोषणा उपरांत शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के परिसर से बाहर एवं संबंधित विधानसभा मुख्यालय एवं क्षेत्र में राजनैतिक दलों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस हेतु एसडीएम से अनुमति ली जाना अनिवार्य होगी


और अधिक पोस्ट जानकारियाँ देखें जन जागृति संगम एप पर 👇👇
लेटस्ट लिंक खबरे देखें 👇

विडियो वर्ड न्यूज़ देखें 👇
संदेश सुविचार दर्शन शुभकामनाएँ विडियोज देखें 👇
दिलचस्प भक्तिपूर्ण आलौकिक आध्यात्मिक प्रेरक प्रसंग विडियोज देखें 👇👇
संगम न्यूज WhatsApp ग्रुप में शामिल होने के लिए यह लिंक खोलें: https://chat.whatsapp.com/KPs2dypSclR7LBvixlAPp9

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*