पत्नि ने छाती पर चढ़कर पहले पति का गला घोंटा, फिर चाकू से गोद डाल, गिरफ्तार

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बहरामपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें खास बात यह है कि अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की छाती पर चढ़कर जहां पत्नी ने गला घोंटा। वहीं, प्रेमी ने उसे चाकू से गोद डाला। हत्या के बाद दोनों ने लाश को खंडहर में छिपा दिया।

एसीपी वेब सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि 20 दिसम्बर को बहरामपुर के एक खंडहर में युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान जालौन निवासी शिवम के रूप में हुई थी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या की बात सामने आयी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिवम की पत्नी प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जूर्म स्वीकार लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके गर्जन यादव से प्रेम संबंध थे। इसी वजह से वह पति से अलग प्रेमी के साथ रहने लगी थी। कुछ दिन बाद शिवम उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले आया और बहरामपुर में किराए के मकान पर रहने लगा। उसने शर्त रखी थी की गर्जन यादव भी उसके साथ रहेगा। तीनों एक साथ रह रहे थे। 20 दिसम्बर की रात को प्रियंका ने पति शिवम की छाती पर पैर रखकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसके प्रेमी गर्जन यादव ने उसे चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने अपना गुनाह स्वीकार लिया है। पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु