*जनसुनवाई में सुनी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश* *अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने की जनसुनवाई*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334


नीमच। सभी जिला अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का तत्परतापूर्वक निराकरण करें। यह निर्देश अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश शाह, सुश्री प्रिती संघवी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आजनां सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में 72 लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अठाना की कलाबाई ने कृषि भूमि से कब्जा हटवाने, धामनिया के कालबेलिया योगी नाथ समाज जनों ने मुक्तिधाम शमशान के लिए जमीन दिलाने, रामपुरा के सुनील ने निजी स्वामित्व के प्लाट व रास्ते का सीमांकन करवाने, मांगरोल के बापूसिह सौंधिया ने प्रधानमंत्री आवास के लिए अनुदान दिलाने, पिपलियाव्यास के मदनलाल बंजारा ने खेत पर आने जाने का रास्ता खुलवाने, कुम्हारा
गली नीमच केंट के इकराम ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालें के विरूद्ध कार्यवाही करने, रामपुरा नगर की सपना ने
वर्षो पुरानी कब्जे की जमीन पर बनी दिवार गिराने एवं तोडफोड करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, डूंगलावदा की संगीता
दमामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
जनसुनवाई में जाजूंगज नीमच के सलीम खान हैदर, भोई मोहल्ला रामपुरा की ज्योति, नीमच सिटी के शौकीनलाल, धनेरिया कलां के कैलाशचंद्र लोधा, खेडी मोहल्ला नीमच सिटी के राजेश जैन, रतनगढ की रेखा राठौर, चुकनी के अर्जुन शर्मा, बघाना के वसीम खान, धनेरियाकलां की श्यामाबाई मीणा, सरवानिया महाराज के शिवनाथ, रामकन्याबाई, कुण्डला के मदन, सुवाखेडा की दाखीबाई, भाटखेडी के यशवन्त सिह, पिपल्याहाडी के मनोहरलाल, मनासा के रामलाल आदि ने भी जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं सुनाई। एडीएम ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों, समस्याओं का तत्परतापूवर्क निराकरण कर संबंधित को अवगत कराने के निर्देश भी दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई