वायडी. नगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही 17 वर्ष 02 माह की नाबालिग बालिका को जोधपुर (राज) से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 





घटना का संक्षिप्त विवरण

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया जिला मंदसौर के द्वारा गुम नाबालिग बालक- बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु मुस्कान अभियान के अंतर्गत दिये गये निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा श्री संदीप सिंह मंगोलियया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे दिनांक 27.03.24 को सूचनाकर्ता पुनमचन्द पिता मोहनलाल भील उम्र 43 साल निवासी इन्द्रा कालोनी जिला मंदसौर द्वारा अपनी नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रिपोर्ट पर से थाना वायडी, नगर मंदसौर पर अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया दौराने विवेचना उनि धर्मेश यादव व उनकी टीम द्वारा तकनिकी विश्लेशण लेकर अपने मुखबीर एवं व्यवसायिक कोशलता का उपयोग कर नाबालिग बालिका की हर संभावित स्थानो राजस्थान के चित्तोडगढ, अजमेर, जोधपुर मे तलाश करते दिनांक 28.02.24 को नाबालिग बालिका के जोधपुर (राजस्थान) मे होने की मुखबीर सूचना पर तत्काल मय फोर्स के रवाना होकर जोधपुर पहुंचे। जहा नाबालिग बालिका ( उम्र 17 वर्ष 02 माह) को आरोपी राहुल पिता राजु उर्फ अरूण मीणा उम्र 22 साल निवासी इन्द्रा कालोनी मंदसौर बहला-फुसलाकर, शादी का झांसा देकर ले गया था जिससे इजाफा धारा 366 ए किया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जहा से आरोपी को जेल भेजा गया एवं अपहृता नाबालिक बालिका को सहकुशल माता पिता को सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार शुदा आरोपी- राहुल पिता राजु उर्फ अरूण मीणा उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र 02 इन्द्रा कालोनी मंदसौर

सराहनिय कार्यः- निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलिया, उनि. धर्मेश यादव, आर. 57 लक्ष्मण भाटी, आर 90 मनोज पड्‌या, मआर 75 पुजा कुँवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*