जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में रिक्त पड़े पदों को लेकर कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने जिलाधीश को सोपा ज्ञापन‌

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच- कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के द्वारा जिला मुख्यालय नीमच के जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर में रिक्त पड़े पदों पर डॉक्टरों की भरपाई कर मरीज को राहत प्रदान करने को लेकर एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सोपा ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2015 मैं जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर की शुरुआत हुई थी जिसको 4 करोड़ 90 लाख 91 हजार की लागत से से बनाया गया था जब यह बना था तब जन प्रतिनिधियों ने मरीजों को बेहतर सुविधा व मरीजों को रेफर नहीं करने जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था परंतु अभी तक रिक्त पड़े पदों की भरपाई के लिए किसी भी जन प्रतिनिधि ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और ना ही चिकित्सा विभाग ने और तो और ट्रामा सेंटर में घायल मरीजों को ट्रामा सेंटर के स्टाफ द्वारा मरहम पट्टी कर डॉक्टर नहीं होने का हवाला दिया जाकर रेफर कर दिया जाता है और जिन संविदा पर नियुक्त डॉक्टरों को शासन ने नियमित किया है वह भी पढ़ाई का बहाना कर अवकाश पर चले गए जो पद भी ब्लॉक हो गया है इस पर भी चिकित्सा अधिकारी य जन प्रतिनिधि व शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है पदों की भर्ती पर नजर डालें तो कई ऐसे पद है जिन पर आज तक कोई नियुक्ति नहीं हुई है विशेष कर सर्जन चिकित्सा की भर्ती को अनिवार्य रूप से ध्यान में रखते हुए शीघ्र सर्जन नियुक्त कराया जाये।


इस ज्ञापन के माध्यम से कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के पदाधिकारीयो ने नीमच जिला चिकित्सालय में बने ट्रामा सेंटर में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र ही भरती की जाने व  संपूर्ण जिले के क्षेत्र से आने वाले मरीजों को रेफर होने जैसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े की मांग  की है।


इस अवसर पर कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नं 08), सह सचिव शफीक कुरेशी, संगठन मंत्री रोहित माली, महामंत्री समरथ राठौर, विजय चौहान उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*