*डीजे वाहन और कार की भिड़ंत: हादसे में आदिवासी संगठन जयस के एक कार्यकर्ता की मौत, दो घायल*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मंदसौर। संजीत रोड के निकट भूखी फंटे पर डीजे वाहन और कार के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि आदिवासी संगठन जयस के नेता संजय खराड़ी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। जयस के नेता संजय खराड़ी उनके दो साथियों के साथ अपने गांव जा रहे थी इसी दौरान यह हादसा हुआ। थाना वायडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात संजीत रोड भूखी फंटे के पास कार (MP14 CD1998) और डीजे वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में आदिवासी जयस संगठन के नेता संजय खराड़ी निवासी मन्दसौर, नागदा जिला उज्जैन निवासी दीपक पिता प्रमोद भील (34) व इनका भाई शुवांशु पिठा प्रमोद भील गम्भीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची वायडी नगर पुलिस ने कार से किसी तरह घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया वहीं दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार सवार तीनो व्यक्ति राजस्था से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस मंदसौर के भूखी गांव लौट रहे थे इसी दौरान गांव के फंटे पर यह हादसा हो गया। मामले में वायडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु