*श्री सुखमनी मण्डल सेवा समिति के द्वि-वार्षिक चुनाव हुए संपन्न* *पुरुषोत्तम दास लखवानी अध्यक्ष, संतोष कोटवानी सचिव, कमल मूलचंदानी कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित*


जन जागृति संगम न्यूज़ 

नीमच (लोकेंद्र फतनानी)

श्री सुखमनी मण्डल सेवा समिति के द्वि-वार्षिक चुनाव रविवार, दिनांक 31 मार्च को स्थानीय विकास नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर के श्री सुखमनी हाल में सांयकाल 05:30 बजे समिति की आवश्यक सामान्य बैठक के दौरान संपन्न हुए।



जिसमें नारायणदास होतवानी एवं नोतनदास दादवानी को संरक्षक,  पुरुषोत्तम दास लखवानी अध्यक्ष, कमल मूलचंदानी कोषाध्यक्ष एवं संतोष कोटवानी सचिव वर्ष 2024 व 2025 के लिए सर्व सहमति से निर्विरोध मनोनित किये गए। नारायणदास होतवानी एवं नोतनदास दादवानी को संरक्षक तथा संतोष कोटवानी को सचिव पद पर, तीनों पुन: दूसरी बार निर्विरोध बनाए गए।
सर्वप्रथम चुनाव के पहले समिति के पूर्व सचिव संतोष कोटवानी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-2023 का वार्षिक लेखा जोखा बैठक में प्रस्तुत कर आय व्यय एवं किए गए कायाकल्प तथा विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया। त्तपश्चात चुनाव संपन्न हुए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम लखवानी ने बताया कि सभी की सहमति से नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर नारायणदास होतवानी, नोतनदास दादवानी, पुरुषोत्तम लखवानी, नरेश कंगलानी, कमल मूलचंदानी(रामा होजयरी), रमेश अठवानी, किशन अंदानी, रमेश केवलानी, कमल मूलचंदानी, संजय सचदेवा, महेश साहनी, हरीश मूलचंदानी, हरीश लालवानी, परमानंद पारवानी, दिलीप लालवानी, रमेश तोलानी, गौतम मूलचंदानी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य गण उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु