*लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेट बॉर्डर पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

सिंगोली। लोक सभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद बुधवार को मध्यप्रदेश राजस्थान के पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक सिंगोली में रेस्ट हाउस पर संपन्न हुई।
सिंगोली थाना प्रभारी बी एल भाबर ने बताया कि सिंगोली एवं रतनगढ़ थाना क्षेत्र राजस्थान सीमाओं से लगे होने के कारण मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस व राजस्व अधिकारियों द्वारा संयुक्त बैठक कर राज्य सीमाओं की बॉर्डर पर चुनाव के दौरान निगरानी बढ़ाए जाने, तस्करों और नशाखोरों को अवैध रूप से सीमा में प्रवेश से रोकने, अवैध शराब और मादक पदार्थो से जुड़े लोगों की चुनाव में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, आपराधिक किस्म के लोगों की पहचान कर उन पर कार्यवाही करने एवं लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा मध्यप्रदेश और राजस्थान पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों में आपसी समन्वय बढ़ाकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान भगवत सिंह हिंगड़ एडिशनल एस पी रावतभाटा, प्रभु लाल कुमावत डीवाईएसपी रावतभाटा, रामेश्वर लाल चौहान डीवाईएसपी बेगू,
धर्मेंद्र स्वामी तहसीलदार बेगूं, विवेक गरासिया तहसीलदार रावतभाटा, राजेश सोनी तहसीलदार सिंगोली, भगवान सिंह ठाकुर नायब तहसीलदार सिंगोली, शत्रुघ्न चतुर्वेदी नायब तहसीलदार रतनगढ़, बी एल भाबर थाना प्रभारी सिंगोली,
रविंद्र सिंह चारण सीआई बेगू, मोहन सिंह एस एच ओ भैंसरोड़गढ़,नारायण सिंह एस एच ओ जावदा, प्रेम सिंह एस एच ओ पारसोली, पटवारी एवं प्रभारी राजस्व निरी प्रकाश शुक्ला सहित दोनो राज्यों के पुलिस कर्मी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*