*13 लाख का धनिया लेकर फरार हुआ था ट्रक ड्राइवर:पुलिस ने हरियाणा से पकड़ा, 294 बोरी धनिया भी बरामद किया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
कोटा | रामगंजमंडी शहर में धानिया व्यापारी का लाखों रुपए का धनिया ट्रक से लेकर फरार होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने मेवात हरियाणा से व्यापारी की 294 धनिया बोरियों को बरामद कर ट्रक को जब्त कर लिया है। रामगंजमंडी डीएसपी नरेंद्र पारीक ने बताया कि, 13 अप्रैल को व्यापारी राजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी फर्म गांधी इंटरप्राइजेज से धानमंडी से 10 अप्रैल को एक ट्रक में बूंदी गोल्डन ट्रांसपोर्ट सर्विस खैराबाद से जयपुर के लिए रवाना किया था। इसमें 13 लाख 32 हजार 592 रुपए का धनिया था, लेकिन धनिया का ट्रक 12 अप्रैल तक जयपुर नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर से जानकारी ली।
ट्रांसपोर्टर ने कहा कि ड्राइवर ने सुबह तक धनिया को पहुंचाने की बात कही है। 13 अप्रैल तक धनिया नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर को ड्राइवर पर शक हुआ तो उसने जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि ड्राइवर ने फर्जी कागज दिखाए थे। इसकी छानबीन कर वास्तविक कागज मंगवाए गए, लेकिन धानिया का ट्रक ड्राइवर आबिद निवासी फिरोजपुर, झिरका वार्ड नंबर 2, हरियाणा लेकर फरार हो गया। इस पर मामला दर्ज कर सीआई रामनारायण भंवरिया के नेतृत्व में एसआई सुरेश मीणा की पुलिस टीम बनाई गई। ऐसे में टीम ने 1 महीना 13 दिन में हरियाणा से ट्रक को जब्त कर 294 धनिए की बोरियो को बरामद किया है। वहीं ट्रक ड्राइवर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
*फर्जी नंबर और दस्तावेज दिखाकर भरा माल*
 ट्रक ड्राइवर ने जब माल जयपुर नहीं पहुंचाया। ट्रांसपोर्टर से दस्तावेज और ट्रक नंबर की जानकारी ली। जिसमें ट्रक ड्राइवर ने फर्जी दस्तावेज और फर्जी नंबर प्लेट अन्य ट्रक की लगाकर धनिए की बोरियों को लोड करवाया। इसके बाद से ट्रक ड्राइवर का फोन नंबर भी बंद बताया। पुलिस टीम ने 1 महीने तक रामगंजमंडी से निकलने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसके बाद स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे टोल टैक्स प्लाजा से ट्रक गुजरने के सीसीटीवी फुटेज लिए।
सूचना तंत्र से चैन बनाते हुए मेवात हरियाणा में ट्रक और माल होने की सूचना पर टीम रवाना हुई। पुलिस टीम ने फर्जी नंबर का ट्रक और 13 लाख रुपए की क़ीमत के 294 बोरियो को बरामद कर ट्रक जब्त किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*