*दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी:पति दोनों को ढूंढकर लाया; पेड़ से बांधकर 7 घंटे तक पीटा, पुलिस ने छुड़ाया

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*बांसवाड़ा* दो बच्चों की मां अविवाहित प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का पति 5 दिन बाद दोनों को ढूंढकर गांव ले आया। पेड़ से बांधकर लात-घूंसों से पिटाई की। परिजनों के साथ मिलकर करीब 7 घंटे तक दोनों को टॉर्चर किया। पूरा गांव तमाशबीन बना रहा। किसी ने घटना का फोटा सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फोटो देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को बचाकर थाने ले आई। रात 12 बजे पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला बांसवाड़ा जिले के मोटगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घटना बुधवार शाम 5.30 बजे हुई।
मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 साल की विवाहिता 18 मई को 21 साल के अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति या ससुराल पक्ष की ओर से गुमशुदगी का मामला दर्ज नहीं कराया गया।
महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी। उसके एक ढाई साल की बेटी और एक साल का बेटा है। महिला और युवक का प्रेम प्रसंग पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए पारिवारिक-सामाजिक कार्यक्रमों में दोनों का मिलना-जुलना होता रहता था।
महिला का पति और प्रेमी दोनों मजदूरी करते हैं। दोनों मजदूरी के लिए बांसवाड़ा और गुजरात जाते रहते थे। प्रेमी युवक लोहारिया थाना इलाके का रहने वाला है और अविवाहित है।
पत्नी अपने दोनों बच्चों को छोड़कर 18 मई को प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद पति अपने स्तर पर ही पत्नी और उसके प्रेमी को ढूंढता रहा। सूचना मिली कि दोनों अहमदाबाद (गुजरात) से बांसवाड़ा लौट रहे हैं।
इस पर पति ने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को बुधवार शाम 4 बजे के करीब पकड़ लिया। दोनों को गांव ले आए। युवक के पैर रस्सियों से बांध दिए और महिला को पेड़ से बांध दिया। पूरे गांव के सामने पति और परिजन ने दोनों को लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान किसी ग्रामीण ने दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए
बुधवार देर रात मोटागांव थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। प्रेमी और महिला को पुलिस मोटगांव थाने ले आई। मोटागांव थाना इंचार्ज गंगाराम ने बताया- महिला ने देर रात 12 बजे पति समेत 8 लोगों के खिलाफ मारपीट करने और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पीड़ित युवक ने पूछताछ में बताया कि वह महिला को लेकर अहमदाबाद चला गया था। बुधवार को बांसवाड़ा लौटे तो आरोपियों ने पकड़ लिया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*