*ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं ने की नारेबाजी-हंगामा, VIDEO:पुजारी 300-300 रुपए लेकर करा रहे थे दर्शन; भक्त भड़के, बोले-VIP दर्शन बंद करो*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रविवार सुबह दर्शन की कतार में लगे श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वीआईपी दर्शन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। करीब एक घंटे तक हंगामे का माहौल रहा। मंदिर प्रशासन के जल्द दर्शन के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। छुट्‌टी वाला दिन होने की वजह से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लंबी कतारें लगी थींं। 2-3 घंटे में दर्शन हो पा रहे थे। दूसरी तरफ, मंदिर के पंडे-पुजारी 300 रुपए प्रति व्यक्ति लेकर वीआईपी दर्शन करवा रहे थे। प्रशासन ने वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद अवैध वसूली जारी है।
*पैसे लेकर अलग रास्ते से करवा रहे थे दर्शन*
सुबह 10 बजे मंदिर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों ने 'वीआईपी दर्शन बंद करो, बंद करो…' के नारे लगाए। कतार में लगे खंडवा के मूंदी निवासी तरुण गुप्ता का कहना है कि मंदिर के पुजारी श्रद्धालुओं से पैसे लेकर अलग रास्ते से ले जाकर दर्शन करवा रहे थे। वे चिल्ला रहे थे, '300 रुपए में दर्शन कर लो।' तरुण ने इसका वीडियो भी बनाया।श्रद्धालुओं से पैसे लेने के बाद पुजारी उन्हें अलग रास्ते से ले जाकर दर्शन करा रहे थे।
श्रद्धालुओं से पैसे लेने के बाद पुजारी उन्हें अलग रास्ते से ले जाकर दर्शन करा रहे थे।
5 सदस्यीय परिवार से दर्शन के 1500 रुपए लिए तरुण के मुताबिक, पांच सदस्यीय एक परिवार ने कहा कि 1 हजार रुपए लेकर उन्हें दर्शन करवा दो लेकिन पुजारियों ने 1 रुपए भी कम नहीं किया। वे प्रति श्रद्धालु 300 रुपए में दर्शन करा रहे थे। उस परिवार से 1500 रुपए लिए और दर्शन करवाए।
*दोपहर 12 बजे तक चालू थे वीआईपी काउंटर*
ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सीईओ व पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापत ने कहा, 'मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था है। हालांकि, रविवार को यह प्रतिबंधित रहती है लेकिन आज दोपहर 12 बजे तक वीआईपी काउंटर चालू था। जो लोग लाइन में खड़े रहते हैं, उन्हें लगता है कि नारेबाजी कर समस्या का हल हो जाएगा इसलिए वे ऐसा करते हैं। रही बात दलाली की तो प्रशासन ने पूर्व में एक दलाल को जेल भिजवाया था। लोग शिकायत करें तो हम एक्शन जरूर लेंगे। कलेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि वे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*