*फोन पर की 10 मिनट बात, फिर लगा दी चौथी मंजिल से छलांग, इंदौर में एक महीने में इस तरह की तीसरी घटना*

जन जागृति संगम 
9302003334 

बुलबुल चौहान ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह इंदौर की एक महीने में तीसरी घटना है। इससे पहले 13 वर्षीय अंजली ने 14वीं मंजिल और टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर 38 वर्षीय सुरभि जैन निवासी अनूप नगर ने आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।
इंदौर में बढ़ रहे सुसाइड के मामले।
प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां काम करती थी बुलबुल।
ऑफिस खुलने से पहले भी पहुंच गई थी मृतका।
शहर में ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने फोन पर बात करने के बाद चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 *प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां करती थी जॉब* 
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को बुलबुल पुत्री मोहन चौहान (25) निवासी कनाड़िया ने कूदकर आत्महत्या की है। हमें प्रारंभिक सूचना मिली है कि वह कूदने से पहले किसी से फोन पर बात कर रही थी। वह गोकुल नगर में प्रॉपर्टी ब्रोकर के यहां काम करती थी।
 *समय से पहले पहुंच ऑफिस पहुंच गई थी युवती* 
जिस समय यह घटनाक्रम हुआ तब, ऑफिस में कोई नहीं था, क्योंकि वह दफ्तर खुलने से पहले ही वहां पहुंच गई थी। वह तीन वर्ष से यहां काम कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसने करीब 10 मिनट तक फोन पर बात की और फिर छलांग लगा दी।
 *सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं* 
फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्वजन का कहना है कि हमें नहीं पता कि क्या कारण है कि उसने यह कदम उठाया। पुलिस मोबाइल से पता लगा रही है कि वह किससे बात कर रही थी। युवती के पास से कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। संभावना जताई जा रही है कि फोन पर बात करने के दौरान विवाद हुआ होगा, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया होगा। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 *एक माह में तीसरी घटना* 
बता दें कि एक माह में ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 वर्षीय अंजली ने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। वहीं कुछ दिनों पहले विजय नगर थाना क्षेत्र में बीसीएम हाइट्स से टीसीएस की प्रोजेक्ट मैनेजर 38 वर्षीय सुरभि पुत्री अशोक कुमार जैन निवासी अनूप नगर ने आठवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की थी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु