◼️ अवैध रूप से पशु तस्करी करने वाले दो आरोपी थाना इंगोरिया पुलिस की गिरफ्त में। ◼️आरोपियों से 4 नग भैंस (पाड़े) व परिवहन में प्रयुक्त वाहन महेंद्रा बुलेरो पिकअप बरामद किए गए।

जन जागृति  संगम 

उज्जैन पुलिस 
दिनांक 29.06.24
थाना इंगोरिया पुलिस  को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उज्जैन तरफ से आने वाली एक सफेद रंग की बुलेरो पिकअप वाहन में पशुओं को भरकर क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा है।
 मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना विश्वसनीय होने से थाना प्रभारी इंगोरिया द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।
जिस पर टीम  मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां एक महेंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन क्र MP -13 -GB-5625 में 4 नग भैंस(पाड़े) का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी जाकिस पिता अजगर पटेल निवासी जलोदिया, इन्दौर व आरोपी रशिद पिता चाँद खां निवासी ग्राम चिकली को गिरफ्तार कर  आरोपियों के विरुद्ध अप. क्र. 241/24, धारा 11(1)(घ ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधी. के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों का विवरण -
 1. जाकीस पिता अजगर पटेल निवासी जलोदिया गौतमपूरा, इंदौर 
2. रशिद खां पिता चांद खां निवासी ग्राम चिकली इंगोरिया, उज्जैन।
सराहनीय भूमिका -
थाना प्रभारी इंगोरिया श्री चंद्रिका सिंह यादव, उनि आर. एस तोमर, सउनी दिनेश निनामा, सउनी सुनिल देवके, प्र. आर अखिल शुक्ला, आर. गिरधारी कनेल, आर. स्वरूप हिरवे, आर. दिवाकर शर्मा की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु