*फोरलेन पर दंपती के साथ मारपीट कर लूटा:बाइक पर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार गिराया लट्‌ठ से हमला कर खेत में ले गए*

जन जागृति संगम 
9302003334 

मध्य प्रदेश में बदमाशों का आतंक बरकरार महू नीमच फोरलेन पर बुधवार रात बदमाशों ने बाइक सवार दंपती के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने पहले अपनी बाइक से टक्कर मार गिराया। इसके बाद उनके साथ मारपीट करते हुए खेत में ले गए। पति के पास से मोबाइल, 20 हजार नकद और पत्नी के आभूषण लूट कर फरार हो गए।घटना रतलाम के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है। फरियादी अनिल (48) पिता गेंदालाल उपाध्याय निवासी ब्राह्मणों का वास ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वह जवाहर नगर स्थित कंट्रोल रूम पर सेल्समैन का काम करते है। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक क्रमांक एमपी-43 एमजे-8664 से पत्नी सरिता उपाध्याय को लेकर बालाजी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद वह पत्नी के साथ घूमने महू-नीमच फोरलेन पर चले गए। मांगरोल फंटे से वापस रतलाम की तरफ लौटते समय नोबल स्कूल से थोड़ी दूरी पर पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक का पीछा करना शुरू किया।

इस दौरान बदमाशों ने अपनी बाइक से उनकी बाइक का संतुलन बिगाड़ा जिससे वह और उनकी पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। बाइक सवार एक बदमाश हाथ में डंडा लेकर आया और उसने मारपीट शुरू कर दी। घबराई पत्नी सरिता उपाध्याय ने राहगीरों से मदद के लिए शोर मचाया। पत्नी के शोर मचाने पर बदमाशों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए धकेल कर खेत की तरफ ले जाने लगे।

खेत पर फेसिंग के तार पकड़ने से दोनों के हाथों में भी चोट आई है। बदमाशों ने खेत के समीप भी दंपती के साथ मारपीट की। इससे अनिल के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है।

20 से 30 वर्ष उम्र के बदमाश

लूट का शिकार हुए अनिल ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाशों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष की थी। इसमें से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। शेष दो आरोपी को सामने आने पर वह पहचान लेंगे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394, 506 व 34 में केस दर्ज किया है।

बाइक भी ले गए साथ

बदमाश वारदात के बाद दंपती की बाइक भी अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घायल दंपती से कहा कि थाने में रिपोर्ट लिखवाई तो हम तुम्हें जान से मार देंगे। इसके अलावा दो बदमाशों ने उनकी बाइक को अपने साथ ले जाते हुए कहा कि तुम्हारी बाइक पुलिया के नीचे से ले जाना। इसके बाद दंपती पैदल-पैदल सड़क किनारे पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पंप के कर्मचारी को घटना की जानकारी दी। पंपकर्मी के मोबाइल से डायल-100 पर फोन किया। पुलिस के पहुंच कर घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों को जानकारी दी।
यह लूटा
बदमाशों अनिल उपाध्याय के पर्स में रखे नकदी 20 हजार रुपए, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, एटीएम कार्ड समेत एक मोबाइल और पत्नी के शरीर से सोने-चांदी के आभूषण लूट गए। परिजन गुरूवार दोपहर घायल दंपती को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। बुधवार देर रात होने व घबराने के कारण गुरुवार दोपहर बाद पुलिस के पास पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*