*24 घंटों में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश:कालाभाटा बांध के 2 गेट खोले, तालाब में महिला डूबी, आज भी तेज बारिश के आसार*

जन जागृति संगम
9302003334 

मन्दसौर जिले में पिछले 24 घण्टों में डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले में औसत बारिश का आंकड़ा 15.89 इंच तक पहुंच गया है। बीती रात रुक रुक कर तेज बारिश होती रही। जिले में आज (सोमवार) तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जिले में अभी तक सीजन में कुल 404 एमएम औसत बारिश दर्ज की गई है।

आईएमडी, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'लो प्रेशर सिस्टम की एक्टिविटी और मानसून ट्रफ प्रदेश से गुजरने से तेज बारिश का दौर बना हुआ है। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से फिर से तेज बारिश शुरू होगी। 31 जुलाई या 1 अगस्त से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा।'

शिवना उफान पर कालाभाटा बांध के 2 गेट खोले
पिछले तीन चार दिनों की बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। आसपास के क्षेत्रों में हुई से शिवना नदी पर बने कालाभटा बांध के 2 गेट 6 फिट तक खोलना पड़े। इससे शहर किनारे बहने वाली शिवना का जलस्तर बढ़ गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी रपट, पुलिया ऊपर तक पानी बह रहा है।

इधर, सुवासरा थाना क्षेत्र के के निर्धारी नया खेड़ा गांव में तालाब में पशुओं को पानी पिलाने गई 55 वर्षीय महिला रोड़ीबाई पति ओंकारसिंह तालाब में डूब गई। सुवासरा टीआई कमलेश प्रजापति ने बताया कि महिला का शव बरामद कर लिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई