*एक करोड़ रुपए के चोरी हुए मोबाइल बरामद:326 एप्पल एंड्रॉइड मोबाइल रिकवर , 14 कोचिंग स्टूडेंट्स के भी फोन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

कोटा जिले की पुलिस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए पिछले 2 साल में गुम और चोरी हुए मोबाइल को उनके मालिकों को वापस लौटाया हैं। जिले के थाना क्षेत्र से लगभग 326 मोबाइल गुम हुए थे, जिनकी अनुमानित कीमत 75 लाख से एक करोड़ रुपए बताई गई हैं।

बरामद मोबाइलों में 60 विज्ञाननगर, व 43 मकबरा , 33 भीमगंजमंडी, 30 महावीर नगर, 25 नयापुरा, 21 आरकेपुरम, 19 जवाहर नगर, 17 अनंतपुरा,15 रेलवे कॉलोनी, 14 कोतवाली,उद्योगनगर व बोरखेड़ा से 10-10 सहित अन्य थाना क्षेत्र के है।

जिले के थाना क्षेत्र से लगभग 326 मोबाइल गुम हुए थे।
जिले के थाना क्षेत्र से लगभग 326 मोबाइल गुम हुए थे।
कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया- पुलिस ने साइबर स्ट्राइक अभियान चला रखा है। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से जो मोबाइल गुम हुए उनका पता लगाया। 326 एप्पल एंड्रॉइड मोबाइल रिकवर किए। इनमें 14 कोचिंग स्टूडेंट्स के भी फोन है। अभी 600 मोबाइल रिकवर करना बाकी है।

टीम की मेहनत रंग लाई
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया- ये मोबाइल साल 2022 से 2024 के बीच गुम हुए थे। इनमें सबसे ज्यादा विज्ञाननगर इलाके से 60, मकबरा से 45 सहित अन्य थानों क्षेत्रों से थे। टीम ने गुम हुए मोबाइलों की लिस्ट बनाई।ट्रेसिंग पर लगाया गया। बाद इन मोबाइलों को कलेक्ट किया गया।ज्यादातर फोन हाड़ौती संभाग में ही ऑपरेट किए जा रहे थे। मोबाइल को यूज में लेने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

आस छोड़ चुके थे

कई मोबाइल मालिक तो आस छोड़ चुके थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि गुम हुए मोबाइल उन्हें वापस मिल जाएगा। उन्होंने नए मोबाइल ले लिए थे। पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल लौटने पर फोन मालिकों को खुशी मिली है। पुलिस ने एसपी ऑफिस परिसर में मोबाइल मालिकों को बुलाकर फोन लौटाए। कई लोगों को जैसी की जैसी हालत में मोबाइल वापस मिले। मोबाइल पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

सिमरन ने बताया कि 10 अप्रैल को चेटीचंड पर मोबाइल गुम हुआ था। उम्मीद नहीं थी वापस मिल जाएगा। फिर भी थाने जाकर शिकायत दी। बाद में नया मोबाइल ले लिया। कुलदीप सोनी ने 10 फरवरी 2023 को मोबाइल गुम हुआ था। मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी। उसमें बहुत सारा डेटा था। आज मोबाइल पाकर काफी खुशी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*