*जयपुर: बोर्ड परीक्षा में 90% अंक पाने वाली छात्राओं को प्रिसिंपल ने कराई हवाई यात्रा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 



*जयपुर:* डिडवाना के कुचामन उपखंड के कुकनवाली की राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के प्रिसिंपल डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया ने पिछले साल स्टूडेंट्स से वादा किया था कि बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराएंगे. दिल्ली दर्शन कराएंगे. अब प्रिसिंपल डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया ने अपने खर्चे पर 90% वाली 2 छात्रओं को अपने निजी खर्चे पर हवाई यात्रा कराई और दिल्ली का भ्रमण कराया. 

*कविता ने 93% और निहारिका ने 90% अंक प्राप्त किए:*
 
प्रिसिंपल डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया ने बताया कि उन्होंने पिछले सत्र में विद्यालय में विद्यार्थियों की हौसला अफजाई के लिए ऐलान किया था कि 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हवाई यात्रा और दिल्ली भ्रमण करवाया जाएगा. छात्रा कविता कंवर ने 93% और निहारिका खोरवाल ने 90% अंक प्राप्त किये. कविता कंवर कुचामन ब्लॉक की राजकीय विद्यालयों में कला संकाय में दूसरे स्थान पर रहीं. 

*छात्राओं ने सफर को यादगार बताया:*

कविता कंवर और निहारिका खोरवाल ने फ्लाइट की यात्रा के साथ दिल्ली दर्शन को यादगार बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली का बिरला मंदिर, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, इंदिरा गांधी स्मृति संस्थान, आईटीडीसी, कुतुब मीनार, लोटस टेंपल, चरखा म्यूजियम, गुरुद्वारा बंगला साहिब, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र आदि दर्शनीय, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक स्थानों का भ्रमण करवाया गया.  

*प्रिसिंपल के ऐलान के बाद विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा हुई:*

प्रिसिंपल गोविंद लाल ने बताया कि भ्रमण से विद्यार्थियों में जिज्ञासा की प्रवृत्ति का विकास होता है. भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक धरोहर का ज्ञान भी प्राप्त होता है. उन्होंने बताया की इस नवाचार का प्रभाव यह रहा की विद्यार्थियों में 90% से अधिक अंक लाने की होड़ लग गई, जिससे दिल्ली का भ्रमण किया जा सके, जिसका परिणाम गुणात्मक और संख्यात्मक दृष्टि से सकारात्मक रहा. सबसे ज्यादा प्रभाव यह दिखाई दिया की 41 में से 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए .


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*