मध्य प्रदेश के सभी जिलों में बनेगा एक साइबर पुलिस स्टेशन, हर थाने में होगा हेल्प डेस्क...

 जन जागृति संगम     9302003334

मध्य प्रदेश । साइबर अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ने के बाद हर जिले में एक साइबर थाना और हर थाने में एक साइबर हेल्प डेस्क बनाने की तैयारी की जा रही है। साइबर हेल्प डेस्क बनाने का प्रस्ताव एक वर्ष पहले से था, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से इस पर अमल नहीं हो पाया।



प्रदेश में एकमात्र साइबर थाना

अब नए सिरे से साइबर थाना और हेल्प डेस्क बनाने की प्रक्रिया तेज हुई है। राज्य साइबर मुख्यालय में इसके लिए शासन से बजट की मांग की है। अभी प्रदेश में साइबर का एकमात्र थाना भोपाल में है। बाकी जिलों में क्राइम ब्रांच या अन्य थानों में साइबर के अपराध दर्ज किए जाते हैं।


बनेगा साइबर हेल्प डेस्क

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क में एक पुलिसकर्मी को साइबर अपराध अनुसंधान का प्रशिक्षण देकर पदस्थ किया जाएगा। वह लोगों की शिकायतें सुनने के बाद आवश्यकता पड़ने पर साइबर थाने में भेजेगा।


तीन लाख तक पहुंची सिकायत

पिछले पांच वर्ष की बात करें तो साइबर अपराध की शिकायतें जो पांच हजार से भी कम थीं वे तीन लाख से ऊपर पहुंच गई हैं। साइबर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अब तक 250 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है। दूसरे देशों में बैठे लोग भी इस तरह के अपराध में संलिप्त हैं।साइबर थाने बनने से साइबर कानून में दक्ष अमला पदस्थ किया जाएगा। इसका लाभ यह होगा कि अपराध की घटनाओं पर कार्यवाई में तेजी आएगी। जांच से लेकर कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत करने तक हर काम समय पर और गुणवत्ता से हो सकेगा।


प्रदेश में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ने के कारण हर जिला में थाने की आवश्यकता है। हर जिले में साइबर थाना बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

योगेश देशमुख, एडीजी, साइबर

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई