नई दिल्ली: श्रीलंका ने किया बड़ा उलटफेर, टीम इंडिया को हराकर पहली बार जीता एशिया कप का खिताब

जन जागृति संगम 9302003334

नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2024 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिली. लेकिन अंत में श्रीलंका की टीम ने बाजी मारी. बता दें, श्रीलंका ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीत है. वह भारत और बांग्लादेश के बाद एशिया कप जीतने वाली तीसरी महिला टीम भी बनी है.



टीम इंडिया को 165 रनों पर रोका:


भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. लेकिन ओपनर शेफाली वर्मा सिर्फ 16 रन ही बना सकीं. हालांकि स्मृति मंधाना ने अच्छी बल्लेबाजी की. उन्होंने 47 गेंदों पर 60 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके देखने को मिले. वहीं, ऋचा घोष की ओर से दमदार खेल देखने को मिला. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों पर 30 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 16 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया. जिसके चलते टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए.


श्रीलंका टीम ने दिखाया दमदार खेल:


श्रीलंका की बल्लेबाजों ने 166 रन के जवाब में कमाल का खेल दिखाया. इस टारगेट के जवाब में श्रीलंका ने अपना पहला विकेट 7 रन पर गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद उनका दूसरा विकेट 94 रन पर गिरा. चामरी अटापट्टू ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए दमदार पारी खेली. चमारी अटापट्टू ने 43 गेंदों पर 61 रन बनाए. जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके अलावा हर्षिता समरविक्रमा ने कमाल की बल्लेबाजी की. हर्षिता ने भी अर्धशतक जड़ा औऱ टीम को जीत तक पहुंचाया.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु