*बिजौलिया में बंदूक दिखाकर हुई चोरी की वारदात का खुलासा,एमपी की अन्तLर्राज्यीय गिरोह राजकुमार बाछड़ा गैंग के 7 आरोपी नीमच जिले के गिरफ्तार, आरोपियों पर 100 से अधिक मामले दर्ज हैंl*


जन जागृति संगम 
9302003334 


बिजौलियाl बिजौलिया कस्बे में बीती 16 जुलाई को बंदूक दिखाकर हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए 7 डकैतों को गिरफ्तार किया हैl आरोपियों को आज पुलिस की कस्टडी में बिजौलिया कोर्ट में बापर्दा पेश कर पिसी रिमांड में लिया गया हैl कस्बे के खटीक मोहल्ले में पीड़ित कैलाश खटीक के घर मे घुसकर बंदूक दिखाकर लाखों की नकदी और आभूषण चुराने वाले आरोपी मध्य्प्रदेश की अन्तर्राज्यीय गिरोह राजकुमार छाबड़ा गैंग के सदस्य हैंl जो कई मामलों में पुलिस के मोस्ट वांटेड हैंl आरोपियों द्वारा मध्य्प्रदेश,महाराष्ट्र,कर्नाटक, गुजरात में 100 से अधिक लूट नकबजनी, डकैती व चोरी की वारदातें करना कबूल किया गया हैl 7 आरोपियों में से 25-25 हजार रुपये के दो ईनामी अभियुक्त भी शामिल हैंl जिनके द्वारा हिंडोली (बूंदी) में एक मंदिर में पुजारी की हत्या कर डकैती का प्रकरण दर्ज हैl इसके अलावा आरोपियों ने राजस्थान में भीलवाडा, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, दौसा, पाली, सिरोही, उदयपुर और बाँसवाडा में चोरी डकैती की  वारदाते की गई हैl चित्तोड़गढ़, अजमेर में की गई नकबजनी,डकैती, लूट, चोरी जैसे जधन्य 28 वारदातों से भी अब पर्दा फाश हुआ हैl एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर बिजौलिया थानाप्रभारी लोकपाल सिंह और साइबर टीम  ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया हैl 
आरोपियों से वारदात में शामिल हथियार, पिस्टल नुमा देसी कट्टा, लोहे के रोड, टामी सहित 2 कारों को जब्त किया गयाl  


पुलिस के अनुसार

पुलिस कार्यवाही 

घटना के बाद एसएचओ लोकपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के आस-पास व बिजौलिया के सभी सी.सी.टी.वी. कैमरा रिकार्डिंग प्राप्त कर विश्लेषण कर घटना का रूट मैप तैयार किया गयाl थाना सर्कल में पूर्व में हुई वारदातो का तरीका भी एक समान होना ज्ञात हुआ। जिसके रूट पर तलाश करते हुये संदिग्धों की तलाश करते हुये फील्ड रुट सूचना प्राप्त की गईl आसूचना इनपुट के आधार पर जगह-जगह दबिश दी जाकर आरोपियो को डिटेन कर पूछताछ की जाकर गिरफ्तार किया गया।

          वारदात का तरीका
आरोपियो द्वारा वारदात करते समय मुख्य मार्ग व नाकाबंदी प्वाईट से बचते हुये कच्चे रास्ते से होकर वारदात स्थल पर पहुंचना,
वारदात स्थल पर पैदल पैदल पहुंचकर वारदात को अंजाम देकर वापस पैदल-पैदल अपने साथी को दिये समय व स्थान पर पहुंच कर अपने वाहन मे बैठकर रवाना होना। वारदात स्थल पर एक आरोपी द्वारा मकान के बाहर निगाह रखना व अन्य आरोपियो द्वारा मकान के अन्दर सोना-चाँदी के जेवरात व नगदी रूपये व कीमती वस्तुओ को चुराकर वारदात को अंजाम देना।,वारदात स्थल पर हथियार दिखाकर पीडितो को जान से मारने की धमकी देकर डराकर डकैती को अंजाम देना।चुराये गये माल को वापस अपने घर जाने से पहले ठिकाने लगाना।

पुलिस टीम के सदस्य
एसएचओ लोकपाल सिंह, एएसआई नरेश कुमार,आशीष कुमार,कैलाश कुमार (साइबर सेल), हेडकांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, दिलीप कुमार कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, योगेश, सुरेश, अनिल, नरेंद्र, प्रदीप, दिनेश, रणजीत, शिवपाल, श्रवण, राकेश, हेमराम, मनोज, चंद्रपाल, किशोर सिंह, पिंटू कुमार दीपक आदि शामिल रहेl



इनको किया गिरफ्तार

01- भीमा (30) पिता बसंती लाल बाछड़ा (मालवीय) निवासी हाडी पिपलिया थाना मनासा नीमच मध्य्प्रदेश

02- मोहित (25) पिता अनिल बाछड़ा  निवासी हाड़ा पिपलिया नीमच एमपी

03- पप्पू कुमार (28) पिता राजेन्द्र कुमार बाछड़ा तलाऊ, कुकड़ेश्वर नीमच एमपी

04- अजय (29) पिता राजू बाछड़ा मोया कुकड़ेश्वर नीमच एमपी

05- ईश्वर दास (40) पिता रामदास बैरागी मोया कुकड़ेश्वर नीमच एमपी

06- राजकुमार (37) पिता रामप्रसाद बाछड़ा मोया कुकड़ेश्वर नीमच 

07- राहुल (25) पिता शंकर बाछड़ा जैतपुरा नीमच एमपी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*