*स्व. पटवा की स्मृति में, कुकड़ेश्वर में विशाल नि: शुल्क कान, नाक, गला रोग परामर्श शिविर का आयोजन 25 अगस्त को*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
*नीमच*
*डॉ. बबलु चौधरी*


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सुंदरलाल पटवा के अनुज भाई व नगर परिषद कुकड़ेश्वर के पूर्व अध्यक्ष स्व. समरथ लाल जी  पटवा की प्रथम पुण्य तिथि पर दिनांक 25 अगस्त को कुकड़ेश्वर में विशाल नि: शुल्क कान, नाक, गला रोग परामर्श शिविर का आयोजन, दिनांक 25 अगस्त 2024, रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, पटवा मांगलिक भवन, बस स्टैंड कुकड़ेश्वर में रखा जा रहा है। इस विशाल निःशुल्क नाक,  कान, गला शिविर में जयपुर के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉक्टरों की टीम द्वारा नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की जाएंगी। शिविर में जयपुर के सिद्धि विनायक ईएनटी हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर प्रमोद गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा सेवाएं दी जायेगी। 
जिसमे बीमारियो, जैसे - कान में रस्सी या मवाद आना, कम सुनाई देना, कान का पर्दा फटना, नाक बंद रहना, बार-बार छींक आना, पुराने जुकाम, गले में गांठ, थायराइड की समस्या, और आंखों में नासूर की नि: शुल्क जांच की जाकर, निःशुल्क दवाईया दी जायेगी। निःशुल्क शिविर का लाभ लेने हेतु पटवा परिवार, कुकड़ेश्वर द्वारा नगरवासियो से व क्षेत्र वासियो से अपील की है कि उक्त शिविर में समय पर पधारकर निःशुल्क शिविर का लाभ ले।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां