*288 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त और 01 आरोपी गिर. करने में नीमच सिटी पुलिस को मिली सफलता*

जन जागृति संगम 9302003334: 


नीमच। पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवलसिंह सिसौदिय एवं नगर पुलिस अधीक्षक  अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 288 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।संक्षिप्त विवरण दिनांक 29.08.2024 को सउनि / दयाल हाडा थाना नीमच सिटी को सूचना प्राप्त हुई कि महिन्द्रा बोलेरो पिकअप जिस पर एम.पी. 14/जी.बी. 1205 नंबर की प्लेट लगी होकर पिकअप का चालक रामपुरा तरफ से महिन्द्रा पिकअप में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर मनासा जयासा के रास्ते राजस्थान तरफ किसी तस्कर को देने जाने वाला है तथा उक्त पिकअप के आगे पायलेटिंग में एक और व्यक्ति मोटर सायकल से चल रहा है। सूचना पर सउनि/दयाल हाडा द्वारा रेवली देवली के पास के नीमच मनासा आम रोड पर नाकाबंदी की तभी मुताबिक सूचना के मनासा तरफ से आने वाले वाहनो पर नजर रखी जा रही थी कि एक मोटर सायकल जिसके पीछे करीबन 100 मीटर की दुरी पर एक महिन्द्रा पिकअप आती दिखी। मोटर सायकल चालक को रोकने का प्रयास करते मोटर सायकल चालक अपनी मोटर सायकल की गती अचानक बढाकर नीमच तरफ भाग गया और पिकअप के आगे शासकीय वाहन को लगाकर रोक दि गई और पिकअप चालक से नाम पता पुछते उसने अपना नाम अजय पिता मानसिंह जाति मालवीय निवासी ग्राम कोटियानाला थाना सिद्धीगंज जिला- सीहोर का होना बताया तथा उससे उसके आगे जा रहे मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछते मोटर सायकल चालक जो उसकी पिकअप की पायलेटिंग कर रहा था का नाम राकेश पिता बद्रीलाल मालवीय निवासी ग्राम विश्नीया का होना बताया। आरोपी के कब्जे वाली उक्त पिकअव की तलाशी एन. डी.पी.एस.एक्ट के आज्ञापक नियमो का पालन करते हुए लेते पिकअप मे 16 बोरो में कुल 288 किलोग्राम डोडाचूरा भरा होना पाया जो विधिवत जप्त किया गया।

गिर० आरोपी 1. अजय पिता मानसिंह जाति मालवीय उम्र 29 साल निवासी ग्राम मौके से फरार आरोपी कोटियानाला थाना सिद्धीगंज जिला सीहोर राकेश पिता बद्रीलाल मालवीय निवासी ग्राम विश्नीया थाना नीमच सिटी

जप्त सामग्री :- 288 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय पिकअप कार्यवाही में सराहानीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं उनकी टीम की सराहनिय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*