*भोपाल में बस में लूट करने वाले आरोपी का निकाला जुलूस, फिल्मी स्टाइल में बस के आगे ऑटो लगाकर की थी वारदात*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में फिल्मी स्टाइल में बस के आगे ऑटो लगाने के बाद तीन बदमाशों ने बस को रोका। आरोपियों ने तीन युवकों से 11 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया था। केस के मुख्य आरोपी नसीम उर्फ ब्रेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में उसका जुलूस निकाला गया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और कैश जब्त।
पुलिस के मुताबिक राजेश लोवंशी (45) पुत्र अतर सिंह लोवंशी निवासी मंडीदीप जिला रायसेन मंडीदीप-भोपाल के बीच चलने वाली राठौर ट्रैवल्स की बस में बतौर कंडक्टर चलते हैं। शनिवार की रात करीब 10: 30 बजे बस यात्रियों को लेकर भोपाल आई। बरखेड़ी पेट्रोल पंप के पास बस के आगे नसीम उर्फ ब्रेकर निवासी मदर इंडिया कॉलोनी ने सवारी ऑटो को लगाया। बस को रोकने के बाद नसीम व उसके दो साथी इसमें सवार हो गए। अंदर आते ही नसीम और साथियों ने राजेश को पीटा और गले पर चाकू अड़ा दिया।
जेब में रखे आठ हजार छीन लिए
आरोपियों ने उनकी जेब में रखे आठ हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद तीनों बस में ही सवार हो गए। बस आगे गल्ला मंडी तक पहुंची यहां बस रुकी जिसमें मशकूर और शाहवर नाम के दो युवक सवार हो गए। यह दोनों अन्य बस में कंडक्टरी करते हैं। इन्हे देख आरोपियों ने मारपीट शुरू की, विरोध करने पर मशकूर के हाथ में चाकू मर दिया, शाहवर के कान में छुरी से हमला किया।
अपने ही ऑटो में सवार होकर भाग गए आरोपी
आरोपियों ने इन दोनों से तीन हजार रुपए कैश व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कैपिटल पेट्रोल पंप के पास बस से उतरे। उनका अन्य साथी ऑटो से पीछा कर रहा था। बाद में इसी ऑटो में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने लूटपाट में इस्तेमाल ऑटो को जब्त कर लिया है। सूत्रों की माने तो दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आए दिन होती हैं लूटपाट
फरियादी राजेश ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से बसों में लूटपाट कर रहे हैं। इनके खौफ के कारण कोई शिकायत नहीं करता। नसीम की गैंग अकसर मंडीदीप से भोपाल के बीच चलने वाली नीली बस में लूटपाट करता है। हाल ही में जेल से छूटा है। रिहाई के दूसरे ही दिन उसने लूटपाट की।
मुझे अब भी डर है कि शिकायत करने के बाद वह मेरे साथ दुश्मनी जरूर निकालेगा। वह दोबारा हमला करेगा। इसी प्रकार आरोपियों के हमले में घायल मशकूर ने भी वारदात के संबंध बात करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि हमें इसी रूट पर बस पर चलना है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*