*मंदसौर में गांधीसागर डैम के 3 गेट खुले:विदिशा में युवक नदी में बहा; शिवपुरी, गुना-निवाड़ी में तेज बारिश का अलर्ट*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 



मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में शुक्रवार शाम से बारिश का दौर जारी है। मंदसौर में गांधीसागर डैम फुल वाटर लेवल हो चुका है। शनिवार सुबह से डैम के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के कैचमेंट एरिया में 94500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जिसके कारण बांध का जलस्तर 1311.18 फीट पर पहुंच गया है।

विदिशा जिले के ग्यारसपुर में शुक्रवार रात नदी के तेज बहाव में तीन युवक बह गए। इनमें से दो को बचा लिया गया जबकि एक लापता है। तीनों युवक पिकअप वाहन से कस्बा बागरोद से दूध लेकर बर्री धमनोदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नदी के रपटे पर पानी के तेज बहाव में गाड़ी फंस गई। युवक गाड़ी से उतरकर रपटा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से दो युवकों को बचा लिया जबकि 21 वर्षीय लालू कुशवाहा बह गया। एसडीईआरएफ की टीम उसे तलाश रही है। ग्यारसपुर तहसीलदार सौरव मालवीय, नायब तहसीलदार राजेंद्र सेन और हैदरगढ़ थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भी मौके पर हैं। आगर मालवा में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। जिले के सुसनेर में घरों में पानी घुसने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, शिवपुरी, गुना और निवाड़ी में अगले 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। भोपाल में सुबह से धूप खिली है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*