*बस हादसे में 9 की मौत, 19 घायल, मृतकों में यूपी के यात्री भी शामिल*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

सतना। नागपुर से प्रयागराज जा रही लग्जरी बस देर रात मध्य प्रदेश के सतना में मैहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस और टंपर की सीधी टक्कर में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हैं। मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें सतना रेफर किया गया है। बाकी लोगों का मैहर और अमरपाटन अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

*तेज रफ्तार में थी बस, ढाबे किनारे खड़ा था डंपर*
मैहर मुख्यालय से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर तेज रफ्तार बस ने हाइवा (डंपर) को सामने से टक्कर मार दी। क्षतिग्रस्त बस में फसे यात्रियों को बमुश्किल निकाला गया। हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। आभा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस यूपी 72 एटी 4952 प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा सीजी 04 एन बी 6786 से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

*जेसीबी की मदद और गैस कटर से बस काटकर निकाले फंसे यात्री*
पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।

*यूपी, महाराष्ट्र के मृतक*
घटना में मृतकों की पहचान कर ली गई है। ये हैं - लल्लू यादव (60 वर्ष) पिता राम अवतार यादव (प्रतापगढ़), राजू उर्फ प्रांजल (18 वर्ष) पिता जितेंद्र (जौनपुर),अंबिका प्रसाद (55 वर्ष) पिता मोतीलाल, जौनपुर एवं गणेश साहू (2 वर्ष) पिता अजय कुमार साहू, नागपुर (महाराष्ट्र)।

*मृतकों में एक बच्चा भी शामिल*
शनिवार देर रात यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा (टंपर) से टकरा गई। हादसे में 4 साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 घायल हो गए। इन्हें मैहर, अमरपाटन और सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *- सुधीर अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,