*साथियों के साथ नदी पर नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे दोनों बच्चों की तलाश दूसरे दिन भी रही जारी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*विधायक कृपलानी ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*एडीजी भूमरिया से वार्ता कर विशेषज्ञ टीम भेजने का किया आग्रह*

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड क्षेत्र की बांगरेड़ा ग्राम पंचायत के चरलिया ब्राह्मण गांव के समीप नदी पर बने एनीकट पर अपने साथियों के साथ शनिवार को नहाने के दौरान अचानक पानी का वेग एवं स्तर बढ़ने से बहे दोनों बच्चों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही।
चित्तौड़गढ़ जिले की सिविल डिफेंस टीम एवं भीलवाड़ा के एसडीआरएफ की टीम के 18 सदस्यों ने रविवार को दूसरे दिन भी सरपंच राजेश धाकड़ सहित क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन सफलता नही मिली।
इधर, दोनों बच्चों के बचाव एवं तलाश कार्य मे जुटी टीम से पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी लगातार जानकारी लेते रहे, वहीं देर सायं कल्याणपुरा-सिगरी हनुमान जी मार्ग पर बने एनीकट के समीप मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों एवं एसडीआरएफ की टीम से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, तहसीलदार गोपाल जीनगर, कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई ओमप्रकाश शर्मा, अम्बालाल मीणा एवं जाप्ता, पार्षद जगदीश माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक कृपलानी ने स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फाेर्स (एसडीआरएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) हवा सिंह भूमरिया से दूरभाष पर वार्ता कर एक गोताखोर की विशेषज्ञ टीम को भी मौके पर भिजवाने का आग्रह किया। जिस पर एडीजी भूमरिया ने अतिरिक्त विशेषज्ञ टीम निम्बाहेड़ा के लिए रवाना किया। इधर, विधायक कृपलानी के आग्रह पर एनडीआरएफ की टीम सोमवार को निम्बाहेड़ा पहुंचकर नदी में बहे दोनों बच्चों की तलाश करेंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*