*बेमौसम बारिश से सोयाबीन फसल हुई खराब, किसान परेशान ... मुवावजे की मांग*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334




नीमच। जिले के मनासा/रामपुरा तह. में शुक्रवार और शनिवार को हुई तेज बारिश जिससे किसानो की चिंता बड़ गई। अभी सोयाबीन फसल का कटाई कार्य तेजी से चल रहा है। ऐसे में किसानों के खेतो पर कटी पड़ी सोयाबीन की फसल गीली होने से किसानो को चिंता सताने लगी हैं।

सोयाबीन फसल गीली होने के बाद पर्याप्त मात्रा में भाव नहीं मिल पाता और कई दिनों तक पानी में भीगने से सोयाबीन सड़ना शुरू हो जाती फिर अंकुरित होने लगती उत्पादन मे कमी आती ऐसे मे फसल का भाव नहि मिलता जो लागत वो भी मिल नही पाती

ऐसे में बेमौसम बारिश के कारण किसान फसल खराब होने को लेकर बहुत परेशान है। मनासा/रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मोया, पावटी, बनी, बरथुन, आंत्रीमाता, चपलाना, बड़कुआ देवरी खवासा, रायसिंहपुरा, खेड़ी,, खेमपुरा, खजूरी, आंकली, नलवा, लसुड़िया, भदवा, देंथल, खानखेड़ी, कुण्डला, भाटखेड़ी, सेमली जागीर अचलपुरा, नलखेड़ा, लोडकिया, महागढ़, शेषपुर, अरनियामाली, जालीनेर, सांडिया, चुकनी, कचौली, , ढाकनी, हांसपुर, डांगड़ी, गुजरत, जन्नौद, दुधलाई, कुण्डालिया, चचोर, देवरान, भमेसर, हतुनिया, कुकडेश्वर मनासा-रामपुरा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाको में हुई तेज बारिश से खेतो में पानी भर गया और सोयाबीन फसल पानी में तैरती दिखाई दी



बेमोसम बारिश को लेकर किसान अमित गुर्जर अम्बाराम गुर्जर, दिलीप नागदा, मुकेश दांगी, प्रभूलाल पाटीदार, इंदमल पाटीदार, बाबूलाल, अंबाराम गर्जर आदि ने बताया है कि इस बारिश से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है अभी सोयाबीन की फसल
लगभग पक चुकी है और इसको काटने का कार्य तेजी से चल रहा है और इस बारिश से लगभग किसानों को 95 प्रतिशत नुकसान हुआ है। किसानों ने शासन से जल्द खराब हुई सोयाबीन फसल को लेकर मुजावजे की मांग की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*