*रतलाम में एक घंटे में हुए 2 नेत्रदान:परिवारों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल; 4 लोगों को मिलेगा उजाला*

जन जागृति संगम 

रतलाम शहर के दो परिवारों ने बुधवार को आदर्श उदाहरण पेश करते हुए दिवंगतों के नेत्रदान कराए। बुधवार को एक घंटे में दो नेत्रदान हुए, जिससे 4 लोगों को उजियारा मिलेगा।

पहला नेत्रदान नयागांव टैंकर रोड निवासी ब्रज कुंवर के निधन पर जनक नागल ने पुत्र निर्मल सिंह पंवार, मंगल सिंह पंवार और परिजनों को नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। दूसरा नेत्रदान राजस्व कॉलोनी निवासी परमेश्वरी कौर अरोरा के असमायिक निधन होने पर समाजसेवी मीनु माथुर, अंकित अग्रवाल ने बेटे सरदार रणजीत सिंह, करतार सिंह, दर्शन सिंह और परिजनों को माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

नेत्रम संस्था के सदस्य हेमंत मूणत ने बताया कि दोनों दिवंगतों के नेत्रदान की स्वीकृति मिलते ही संस्था ने मेडिकल कॉलेज रतलाम की डीन अनीता मुथा को सूचित किया। इसके बाद नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुशवाह, हैप्पी पीटर द्वारा प्रहलाद गेहलोत के सहयोग से नेत्रदान (कार्निया) लेने की प्रक्रिया को पूर्ण किया।

नेत्रदान के दौरान हेमंत मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, भगवान ढालवानी, गिरधारी लाल वर्धानी, मीनु माथुर, शलभ अग्रवाल उपस्थित रहे। नेत्रम संस्था के प्रशांत व्यास, शीतल भंसाली, रजनीश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, संजय नेनानी, अजय भंडारी, आशीष काबरा, राखी व्यास, सपना दुबे, मंजुला माहेश्वरी, रीना टाक, कश्मीरा पाठक ने दोनों परिवार का आभार माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां