*गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए क्राइम पेट्रोल देखकर कर दी लूट की वारदात* - फाइनेंस कंपनी की महिला मैनेजर से हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला फील्ड ऑफिसर के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों में एक युवक उस महिला का बेटा है, जिसने फील्ड ऑफिसर को किस्त की राशि दी थी। पुलिस इन आरोपियों तक 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पहुंची। प्रेमिकाओं की जरूरत पूरी करने की वारदात- टीआई रवि चौहान ने बताया कि बदरवास निवासी गीता पत्नी मनोज किरार एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करती है। शुक्रवार को जब वह ग्राम बारई में ममता कुशवाह के यहां पर लोन की किस्त लेने गई थी। किस्त लेकर जब गीता लौट रही थी ममता के बेटे राज कुशवाह ने उसे देख लिया और अपने दोस्त छोटू उर्फ अरूण कुशवाह को बुलाकर बाइक से उसका पीछा करते हुए घर से 3 किमी दूर गीता की मारपीट कर 32 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपनी-अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह लूट की घटना की। *क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर दिया वारदात को अंजाम-* दोनों आरोपी कोई हिस्ट्रीशीटर बदमाश तो है नहीं, लेकिन उन्होंने क्राइम पेट्रोल नाटक देखकर इस घटना को पूरा करने की साजिश बना ली थी। चूंकि खुद के खर्चे व प्रेमिकाओं के खर्च वह घर से मिलने वाले पैसे से पूरा नहीं कर पाते थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि घटना के कुछ घंटे बाद ही वह पकड़ में आ जाएंगे।

जन जागृति संगम न्यूज़ 

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के बदरवास नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक महिला फील्ड ऑफिसर के साथ हुई लूट की घटना को पुलिस ने ट्रेस करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत को पूरा करने के लिए घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों में एक युवक उस महिला का बेटा है, जिसने फील्ड ऑफिसर को किस्त की राशि दी थी। पुलिस इन आरोपियों तक 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पहुंची।


प्रेमिकाओं की जरूरत पूरी करने की वारदात-

टीआई रवि चौहान ने बताया कि बदरवास निवासी गीता पत्नी मनोज किरार एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करती है। शुक्रवार को जब वह ग्राम बारई में ममता कुशवाह के यहां पर लोन की किस्त लेने गई थी। किस्त लेकर जब गीता लौट रही थी ममता के बेटे राज कुशवाह ने उसे देख लिया और अपने दोस्त छोटू उर्फ अरूण कुशवाह को बुलाकर बाइक से उसका पीछा करते हुए घर से 3 किमी दूर गीता की मारपीट कर 32 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अपनी-अपनी प्रेमिकाओं की जरूरत पूरा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने यह लूट की घटना की।
 *क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर दिया वारदात को अंजाम-* 
दोनों आरोपी कोई हिस्ट्रीशीटर बदमाश तो है नहीं, लेकिन उन्होंने क्राइम पेट्रोल नाटक देखकर इस घटना को पूरा करने की साजिश बना ली थी। चूंकि खुद के खर्चे व प्रेमिकाओं के खर्च वह घर से मिलने वाले पैसे से पूरा नहीं कर पाते थे, इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन उन्हें क्या पता था कि घटना के कुछ घंटे बाद ही वह पकड़ में आ जाएंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां