*दिवाली पर उज्जैन पुलिस का तोहफा:284 लोगों को लौटाए 51 लाख रुपए के गुम हुए मोबाइल फोन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

दीपावली के अवसर पर उज्जैन पुलिस ने शहरवासियों को तोहफा दिया है। आम जनता को उपहार स्वरुप करीब 51 लाख 80 हजार की कीमती के 284 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए हैं। उज्जैन जिले की आई.टी. सेल और सायबर की टीम को विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमने की सूचनाएं प्राप्त हुई थी।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा ने गुम हुए मोबाईल फोन के संबंध साइबर टीम को काम पर लगाया था। जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 284 लोगों के करीब 51 लाख रुपए के मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंप दिए।

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर अपने अपने मोबाइल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोबाइल मिलने पर आम लोगो ने उज्जैन पुलिस टीम की सराहना की। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी उज्जैन पुलिस द्वारा 2021 एवं 2022 में लगातार प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण में 85 लाख रूपए कीमत के 341 मोबाइल धारकों को पुलिस द्वारा उनके मोबाइल वापस किए जा चुके है।

पुलिस ने ये सुझाव भी दिए-

1. मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित सिम ऑपरेटर से अपना सिम कार्ड डि- एक्टिवेट करवाकर उसी नम्बर का दूसरा सिम कार्ड जारी करवाएं।
2. मोबाइल फोन गुम होने पर भारत सरकार के ऑनलाईन CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।
3. शर्ट की उपरी जेब तथा पेंट, जींस की पीछे की जेब में मोबाइल फोन ना रखे।
4. मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल फोन में लॉगिन समस्त अकाउंट को लॉग आउट करें।
5. मोबाइल फोन में सुरक्षित लॉक, पैटर्न लॉक रखें।
6. मोबाइल फोन में Find my device ऑप्शन चालू रखें।
7. नये मोबाइल फोन को इंस्टॉल करते समय रजिस्टर की गई मेल आईडी व उसका पासवर्ड सदैव याद रखे। फोन गुम होने की स्थिति में रजिस्टर मेल आईडी की सहायता से Find my device ऑप्शन से गुमा हुआ फोन खोजा जा सकता है ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*