*तालाब किनारे बेहोश हालत में मिला, हाथ-पैर बंधे थे* *गांव के युवकों ने दी थी धमकी, एक गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
जेपी तेलकार 
 
पिपलियामण्डी थाना क्षेत्र के गांव सूपड़ा निवासी रामचन्द्र पिता नानुराम मेघवाल गांव के तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था मे बेहोश मिला। घायल के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर चोटों के निशान थे। पिपलियामंडी पुलिस की सहायता से घायल को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के भतीजे राठौर ने शिकायत दर्ज करवाई की उसके अंकल रामचंद्र मेघवाल (52) सुबह घर से खेत पर जाने के लिए निकले थे। रात 8 बजे तक वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया। खेत पास तालाब किनारे उनकी बाइक पड़ी थी कुछ दूरी पर वे घायल अवस्था मे पड़े थे उनके हाथ पर रस्सी से बंधे थे और मुंह पर कपड़ा बंधा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से घायल को पिपलियामंडी स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जा अस्पताल रेफर किया गया। घायल की हालात खतरे से बाहर बताई गई है।
 *दो दिन पहले मिली थी धमकी* 
पुलिस ने मामले में गांव के चमनलाल पिता राधेश्याम पाटीदार को गिरफ्तार किया है। घायल के परिजनों ने आरोपी पर जान से मारने की नीयत की शंका जताई थी। परिजनों के अनुसार, आरोपी राधेश्याम से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दो दिन पहले आरोपी ने फोन पर हत्या करने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर रामचंद्र को जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की और हाथ पैर बांध कर तालाब में फेंक दिया। घयाल किसी तरह रेंगते हुआ तालाब के बाहर आ गया। हालांकि घायल के बातचीत की अवस्था मे आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकती

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*हा. से. स्कूल देवरी खवासा की बालिकायें शतरंज की संभागीय टीम में खेलेगी*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां