*15 से 19 जनवरी तक मंदसौर में पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन , राठौर समाजजन घर -घर जाकर दे रहे हैं - निमंत्रण*

    

जन जागृति संगम न्यूज़ 
जगदीश  राठौर 9425490641   


आगामी 15 से 19 जनवरी तक मंदसौर में पांच दिवसीय ऐतिहासिक अविस्मरणीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी समाजजन काफी सक्रियता से अपना योगदान दे रहे हैं । 


श्री सकल पंच कचेलिया तेली (राठौर) समाज मंदसौर के अध्यक्ष राजकुमार राठौर, जिला अध्यक्ष सुरेश राठौर ,उपाध्यक्ष भेरूलाल चौहान, लक्ष्मी नारायण नकुम व राजेश राठौर, सचिव ओम प्रकाश सोलंकी, सहसचिव राजमल रामचंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष भेरूलाल सिसोदिया, सह कोषाध्यक्ष डाडमचंद परमार, संगठन सचिव लक्ष्मी नारायण चौहान व प्रभु लाल राठौर,सह संगठन सचिव गोवर्धन राठौर, प्रचार मंत्री मांगीलाल सोलंकी व सुनील सोलंकी, धर्मशाला व्यवस्थापक बालकृष्ण सोलंकी ने बताया कि पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 जनवरी 2025 को पंच कुंडीय महायज्ञ हिमाद्रि संकल्प प्रातः 9:30 बजे होगा । 16 से 19 जनवरी तक यज्ञ तथा 18 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे बालाजी मंदिर प्रांगण कला खेत मंदसौर से प्रातः 11:00 बजे विशाल चल समारोह निकाला जाएगा । 



इसी दिन रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन खाकी कुआं स्थित धर्मशाला पर  होगा । 15 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक प्रातः एवं शाम की भोजन प्रसादी कार्यक्रम स्थल पंच कचेलिया (राठौर तेली समाज )धर्मशाला खाकी कुआं मंदसौर पर होगी । कार्यकारिणी सदस्य छोगमल चौहान, सत्यनारायण दसोरा, दिलीप बारोड (मुन्ना भाई तेल वाले ) वासुदेव सोलंकी, गिरधारी लाल सोलंकी धर्मचंद सोलंकी, विनोद गेहलोत, ओंकार लाल चौहान(ओरा खेड़ी वाले) शंकर लाल गेहलोत, राम प्रसाद राठौर, लोकेंद्र परमार, मुकेश कमध्वजा राठौर, विक्रम दसोरा व विजय कमध्वजा राठौर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अभिजीत मुहूर्त में होगा । पंडित श्री उमेश जी जोशी के सानिध्य में कथा वाचक पंडित श्री ओमप्रकाश जी दवे भगवताचार्य के मुखारविंद से भगवान श्री चारभुजा नाथ की कथा होगी ।  श्री सकल पंच राठौर (तेली) समाज मंदसौर  के वरिष्ठ मार्गदर्शक कन्हैयालाल भाटी (भजिए वाले) हीरालाल चौहान (ओरा खेड़ी वाले), अंबालाल गेहलोत, ब्रजकिशोर दसोरा,  रामगोपाल भाटी  एवं  अखिल भारतीय राठौर क्षत्रीय महासभा राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार (जावरा) ने आमंत्रित महानुभाव एवं समाज जनों से अधिकतम संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इस शानदार आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

टिप्पणियाँ

  1. आप मंदसौर निवासी सभी लोगों को मेरा प्रणाम स्वीकार हो आपके द्वारा जो पुनीत कार्य संपादन किया जा रहा है वह है धार्मिक अवधारणा से परिपूर्ण है बहुत पुनीत कार्य संपादित किया जा रहा है आप लोग बहुत बधाई के पात्र हैं परमात्मा आपके कार्य में सहायक

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*