*17 पुलिस थानों के 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को पुलिस ने किया नष्ट।* *तस्करी में जब्त 46 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट।*

जन जागृति संगम 9302003334

चित्तौड़गढ़, 29 दिसम्बर। जिले के 17 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए  को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना शंभूपुरा के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 46 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक व एमडीएमए को नष्ट किया गया ।
      पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया।
      उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी शंभूपुरा ठाकराराम उ.नि. सहित संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई गोविंद कुमार, मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय विभागीय फोटोग्राफर हैड कानि. सत्यनारायण से फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई।  
     पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, सदर निम्बाहेड़ा, गंगरार, चंदेरिया, बस्सी, आकोला, भदेसर, भादसोड़ा, मंगलवाड़, रावतभाटा, बेगूं, राशमी, साडास, मंडफिया, कनेरा व भैंसरोडगढ़ के कुल 17 पुलिस थानों में दर्ज कुल 50 प्रकरणों में से 31 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 45 क्विंटल 50 किग्रा 735 ग्राम डोडा चूरा, 08 प्रकरणों में 41 किग्रा 957 ग्राम गांजा, 03 प्रकरणों में 3 किलो 228 ग्राम एमडीएमए, 07 प्रकरणों  660 ग्राम स्मेक व 02 प्रकरणों में 09 किलो 111 ग्राम अन्य मादक पदार्थ को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 50 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थो को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों यूनिट हैड भानुप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष मानव संसाधन विभाग अनंत शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मानविजय सिंह, सुरक्षा प्रबंधक कृपानन्द झा,  जनसंपर्क प्रबंधक दीपक भट्ट एवं पर्यावरण विभाग के मिथिलेश बेनीवाल की उपस्थिति में शनिवार को शंभूपुरा थाने के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*