*विदेशी कपल ने सनातन रीति-रिवाज से किया विवाह, परमानंद योग आनंदमय पीठ निनोरा में तीनो युगल ने फेरे लेकर वरमाला पहनाई*

जन जागृति संगम 


*उज्जैन।* 12 किलोमीटर दूर स्थित परमानंद योग आनंदमय पीठ पर सुबह से विवाह की रस्मे की जा रही थी। साढ़े दस बजे से तीनों युगल ने नए वैवाहिक जीवन के लिए पूजन कर सात फेर लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस विवाह में खास यह था कि विवाह सूत्र में बंधने वाले तीनों कपल विदेश से है। इनमें इटली, अमेरिका और पेरू के कपल शामिल थे। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद भारतीय भोजन का लुत्फ भी उठाया।

दरअसल, इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया में योग प्रशिक्षण लेने इटली, अमेरिका और पेरू से आए है। इंस्टीट्यूट में वे योग गुरुओं से समय-समय पर योग की कई क्रियाओं को समझने के साथ प्रैक्टिस करने लगे। भारतीय परंपरा, सनातन धर्म, पूजा, पाठ, त्यौहार, वैदिक पद्धति, विवाह पद्धति आदि को लेकर गहनता से अध्ययन किया।

यहां आने के बाद सभी ने वैदिक पद्धति से हिंदू नाम भी अपनाए हैं। तीन विदेशी युगल ने सनातन धर्म के अनुसार वैदिक पद्धति से विवाह करने का निश्चय किया था। एक दिन पहले शनिवार को इंदौर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन हुआ। शाम को महिला संगीत में जमकर डांस किया।

*वैदिक पद्धति से सात फेरे लिए वरमाला पहनाई*
इंदौर में विवाह की आधी रस्में होने के बाद रविवार को तीन कपल सहित इंस्टीट्यूट के अन्य सदस्य उज्जैन में इंदौर रोड स्थित ग्राम नैनोरा में परमानंद योग आनंदमय पीठ पहुंचे थे। यहां पर सुबह से ही विवाह की रस्मे चलती रही।

सुबह पूजन होने के बाद तीनों कपल डारियो (विष्णु आनंद) संग मार्टिना (मां मंगलानंद), इअन (आचार्य रामदास आनंद) संग गेब्रियला (मां समानंद) और मॉरजिओ (प्रकाशानंद) संग नेल्मास (मां नित्यानंद) ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया। तीनों कपल इंदौर से 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

दुर्गा नवमी पर साहू तेली समाज ने की मां वैष्णो देवी की महा आरती

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*अफीम नीति 2026-27 में बढ़ा पात्रता का दायरा: उप नारकोटिक्स आयुक्त श्री नरेश बुंदेल* *4 हजार से अधिक अतिरिक्त किसानों को मिल सकेंगे लाइसेंस*

*लोकायुक्त इंदौर का छापा: सहकारी समिति प्रबंधक के ठिकानों पर सर्च,वैध आय से 271% ज्यादा संपत्ति 2.41 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाया*

💥 ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना लाइसेंसी खाद विक्रेता फर्म पर कृषि विभाग का चला हंटर💥 अवकाश के दिन भी किसानों के हित में की गई प्रभावशाली कार्यवाही💥

*कलेक्टर दिव्यांक सिंह के किया डेरी फार्म हाउस पशुपालन का अवलोकन **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत*

*पार्वती साहू बनीं अखिल भारतीय तेली महासभा की महिला प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी* *राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल राठौर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से हुआ मनोनयन, छत्तीसगढ़ में महिला संगठन को मजबूत करने का मिला दायित्व*

शांति समिति की बैठक संपन्न

*सांवलिया सेठ मंदिर तक 3 करोड़ की लागत से बनेगा डामरीकरण रोड* *नगर की जनता एवं आसपास के भक्तों को नही करना पढ़ेगा कठिनाइयों का सामना* *उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगदीश देवड़ा ने किया भूमि पूजन*